
- सोनौली बार्डर से लुंबिनी तक मुफ्त बस सेवा-अध्यक्ष होटल संघ नेपाल
- सोनौली बार्डर पर पर्यटकों का हुआ भव्य स्वागत- होटल संघ नेपाल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Sonauli, Maharajganj: विश्व पर्यटन दिवस पर भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया सीमा प्रवेश स्थल पर पर्यटकों के स्वागत और पर्यटन प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोटो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विदेशी पर्यटकों का स्वागत करते हुए पर्यटन को डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने पर जोर दिया गया।
ये भी पढें
कार्यक्रम के दौरान बेलहिया सीमा से लुंबिनी तक मुफ्त बस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई। अन्नपूर्णा क्षेत्र की यात्रा पर जाने वाले चार विदेशी पर्यटकों को काठमांडू, पोखरा समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए निःशुल्क पर्यटन पैकेज भी दिए गए। होटल संघ नेपाल, लुंबिनी प्रदेश ने पर्यटकों के लिए होटलों में 15 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की।
ये भी पढें
हाथरस में दुस्साहसिक घटना: सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की हत्या
आयोजकों ने बताया कि मानसूनी बाढ़ से नेपाल के 77 जिलों में से तीन जिले प्रभावित हुए हैं, जबकि अन्य 74 जिलों में पर्यटन गतिविधियां सामान्य हैं। कार्यक्रम में लुंबिनी को सुरक्षित और सुविधाजनक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने तथा सीमा पर पर्यटकों की जांच प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर भी जोर दिया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हाथरस में दुस्साहसिक घटना: सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की हत्या
दो टूकः पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग
बन गई बात, बैंक हड़ताल स्थगित, तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे थे बैंक कर्मी


3 thoughts on “विश्व पर्यटन दिवस पर सोनौली बार्डर पर पर्यटकों की जांच प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर जोर”
Comments are closed.