गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर

कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के करीब 28 वर्षीय आकाश यादव का शव रविवार को थाना परिसर बने बैरक की ऊपरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
उसे पंखे के कुंडे में चादर के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता देख अफसरों के होश उड़ गए। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने लिए हैं।

मूल रूप बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित खेड़की गांव निवासी 2019 बैच के करीब 28 वर्षीय सिपाही आकाश यादव पुत्र अनिल यादव ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार को गोमतीनगर थाने में बने बैरक के सबसे ऊपरी मंजिल पर दाहिनी ओर बैरक में चादर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि सिपाही सतीश खरवार बैरक के पास पहुंचा तो देखा कि बैरक का दरवाजा भीतर से बंद था। वह खिड़की से झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना इंस्पेक्टर गोमतीनगर को दी।

ये भी पढें

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

बैरक में सिपाही द्वारा जान देने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक सिपाही आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

अगस्त की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; जलभराव से थमी रफ्तार

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Spread the love

One thought on “गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर […]

Spread the love
Read More