सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त

चालक और खलासी गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 किलोग्राम ‘नीयारा’ बरामद किया। ‘नीयारा’ एक प्रकार की धातु मिश्रित मिट्टी बताई जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रक को जब्त करने के साथ ही उसके चालक और खलासी को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई 8 अगस्त 2026 की रात करीब 9:35 बजे हुई। संयुक्त टीम को सीमा स्तंभ संख्या 517/2 से लगभग 120 मीटर भारत की ओर कस्टम बैरियर के पास सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नेपाल से भारत की ओर आ रहे ट्रक संख्या UP 40 AT 4925 को कस्टम ऑफिस सोनौली और सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय सोनौली की संयुक्त टीम ने रोका

ये भी पढें

राजधानी में कूड़े से हो रही जमीन की भराई, बदबू और बीमारियों से परेशान लोग

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई नीयारा से भरी करीब 100 बोरियां मिलीं। बरामद सामग्री का वजन कराने के लिए उसे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा स्थित धर्मकांटा ले जाया गया। वहां वजन करने पर कुल 13,620 किलोग्राम नीयारा पाया गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदे नीयारा को जब्त कर लिया। ट्रक के चालक और खलासी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों से बरामद सामग्री के संबंध में पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और सामान की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संयुक्त जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई की जानकारी सशस्त्र सीमा बल की सोनौली बी समवाय की असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव ने दी।

 

 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

प्याज काटते ही क्यों आने लगते हैं आंखों में आंसू? जानिए इसके पीछे का खास केमिकल रिएक्शन

अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो बनी महाफ्लॉप, स्क्रीनिंग बीच में छोड़कर चली गई थीं जया बच्चन

https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More