
विजय कुमार
Cleanliness Drive : स्वच्छता अभियान बाराबंकी कोठी मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकास खंड सिद्धौर स्थित गंगा देवी लाल बहादुर डिग्री कॉलेज, पूरे रुद्र, उस्मानपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये भी पढें
डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरोजनी वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डॉ. सरिता वर्मा तथा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एस.डी. वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प कराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डॉली वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक प्रवक्ता रामराज वर्मा तथा नोडल यूथ रजिस्ट्रेशन ने भी युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया तथा युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, जनभागीदारी और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू यंग लव स्टोरी की शानदार शुरुआत
चंद्र, सुधा और प्रीति की कहानी को मिलेगा नया मोड़
कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात
LPG पर लेवी लगाने की तैयारी? 42 अरब डॉलर के स्ट्रैटेजिक फ्यूल रिजर्व के लिए सरकार का बड़ा प्लान


One thought on “मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित”
Comments are closed.