कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

Colombo

शाश्वत तिवारी

Colombo : विदेश सचिव विक्रम मिसरी श्रीलंका के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना है। अपनी इस संक्षिप्त लेकिन अत्यंत व्यस्त यात्रा के दौरान विदेश सचिव ने श्रीलंका के शीर्ष राजनेताओं से मुलाकात की।

उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या, विदेश मंत्री विजिता हेराथ और विदेश सचिव अरुनी राणाराजा के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी, डिजिटल गवर्नेंस, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। भारतीय उच्चायोग के अनुसार यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच निरंतर होने वाले उच्च स्तरीय संवाद का हिस्सा है, जो दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाती है।

ये भी पढें

उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,620 के पार

 

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। बातचीत आपसी हित के मुद्दों और प्रमुख द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रही, जिसमें श्रीलंका में भारत की मदद से चल रही विकास परियोजनाएं भी शामिल हैं। उच्चायोग ने कहा बैठक के बाद दोनों पक्षों ने 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय रुपये में तय ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (एलओसी) से जुड़े समझौतों का आदान-प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 4.37.38 PM

यह राशि चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद भारत द्वारा दिए गए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का हिस्सा है। ये एलओसी चक्रवात के बाद ज़रूरी पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और खरीद की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करेंगी।

ये भी पढें

महाना हुए भावुक कहा राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

 

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि मिसरी ने विदेश मंत्री विजिथा हेराथ के साथ बैठक के दौरान प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने अपनी श्रीलंकाई समकक्ष अरुनी राणाराजा के साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों तथा करीबी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश सचिव ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और ‘विज़न महासागर’ को आगे बढ़ाने में श्रीलंका की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया।

बैठकों के दौरान मिसरी ने दोहराया कि भारत अपने इस संकटमोचक और रणनीतिक पड़ोसी की स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल के वर्षों में श्रीलंका के आर्थिक संकट के समय भारत ने वित्तीय सहायता, ईंधन, दवाइयां और खाद्य सामग्री भेजकर एक सच्चे मित्र की भूमिका निभाई है। चर्चा के दौरान इन मानवीय प्रयासों और आर्थिक सहयोग को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,620 के पार

राहुल-रिजिजू बैठक के बाद बढ़ी हलचल, संसद में अहम विधेयकों पर सहमति की कोशिश

अंतरिक्ष में भटकता SpaceX रॉकेट का टुकड़ा चंद्रमा से टकराया

महाना हुए भावुक कहा राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

 

 

Spread the love

2 thoughts on “कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

Comments are closed.

Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More
India-Iran Relations
International

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी पक्ष ने पेजेश्कियान की भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है और राजधानी दिल्ली में […]

Spread the love
Read More