नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Maharajganj

श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: नौतनवां स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई गई और श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान कॉलेज में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों, मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में बी. फार्मा अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शहीदा खातून तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली तपस्या चौहान को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बी. फार्मा तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धि सिंह और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मीरा गौड़ को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। बी. फार्मा प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमरीश को प्रथम पुरस्कार तथा अमित यादव को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढें

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

वहीं डी. फार्मा प्रथम वर्ष में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए राज कुमार को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अमित चौधरी एवं आदित्य प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढें

कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभाराम साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी कौशल एवं शिल्प के प्रतीक माने जाते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिवस ज्ञान, कौशल, परिश्रम और तकनीकी दक्षता के प्रति प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका छाया साहू, डॉ. अमित त्रिपाठी, आरजू खान, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सबनूर ,अंबिका कुमारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद हुसैन,निशा,शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार एवं आदित्य सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी

 

 

 

Spread the love

One thought on “नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज

Ambedkarnagar:  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की ‘PDA यात्रा’ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अम्बेडकरनगर पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव के ‘समाजवादी विजय रथ’ के भगवा रंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अब योगी […]

Spread the love
Read More
Prayagraj
Crime News Uttar Pradesh

BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने पुलिस से […]

Spread the love
Read More