‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू यंग लव स्टोरी की शानदार शुरुआत

This obsession of yours

 कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़

This obsession of yours:  ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम से अपनी कहानी और किरदारों से आपका परिचय कराता है। यही बात इसकी शुरुआत को खास बनाती है। कहानी के केंद्र में है सौम्या, एक छोटे शहर की मासूम लड़की, जो पहली बार बड़े शहर और को-एड कॉलेज की दुनिया में कदम रखती है। नया माहौल, नए लोग और खुद को इस दुनिया में फिट करने की कोशिश… उसका डर, झिझक और उत्साह हर पल में साफ महसूस होता है। देबचंद्रिमा सिंहा रॉय ने इस किरदार को बेहद सहज और ईमानदारी से निभाया है।

अगर आपने भी कभी अपना शहर छोड़कर नई जगह पर नई शुरुआत की है, तो सौम्या का सफर आपको अपना सा लगेगा। वहीं जीत की एंट्री पूरी तरह अलग अंदाज़ में होती है। इशान धवन अपने स्वैग, आत्मविश्वास और बेफिक्र अंदाज़ से पहली ही झलक में ध्यान खींच लेते हैं। जहां सौम्या हर कदम फूंक-फूंक कर रखती है, वहीं जीत हर स्थिति को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ हैंडल करता है।

दोनों की यही अलग-अलग पर्सनैलिटी उनकी कहानी को दिलचस्प बनाती है। हालांकि पहले एपिसोड में रोमांस अभी बस शुरू ही हुआ है, लेकिन इशान और देबचंद्रिमा की केमिस्ट्री शुरुआत से ही असर छोड़ती है। उनकी बातचीत, छोटी-छोटी नज़रें मिलना और एक-दूसरे को समझने की शुरुआत इतनी सहज लगती है कि आप खुद-ब-खुद इस जोड़ी के लिए चीयर करने लगते हैं।

ये भी पढें

चंद्र, सुधा और प्रीति की कहानी को मिलेगा नया मोड़

कबीर सिंह जैसी वाइब, लेकिन अलग पहचान

शो का कॉलेज बैकड्रॉप इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। कैंपस लाइफ, नई दोस्तियां, क्लासरूम की हलचल और पहली मोहब्बत का एहसास आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद दिला देता है। हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘फील बनाते हैं’ भी शो की इस यंग और फ्रेश दुनिया में पूरी तरह फिट बैठता है। इसकी धुन और वाइब्स कहानी को और भी एनर्जेटिक और Gen Z अपील देते हैं।

कुल मिलाकर, ये फितूर तेरा की शुरुआत दिल को छू लेने वाली है। यह एक ऐसी कहानी लगती है जो धीरे-धीरे आपके दिल में जगह बना लेगी। जीत और सौम्या की जोड़ी में दम है, और अगर आने वाले एपिसोड्स में उनकी केमिस्ट्री इसी तरह निखरती रही, तो यह टेलीविजन की सबसे पसंदीदा यंग ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बन सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चंद्र, सुधा और प्रीति की कहानी को मिलेगा नया मोड़

कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,620 के पार

बाजार में बिक रहा एनालॉग पनीर, दो राज्यों की कार्रवाई के बाद उठे सवाल

राहुल-रिजिजू बैठक के बाद बढ़ी हलचल, संसद में अहम विधेयकों पर सहमति की कोशिश

 

 

2 thoughts on “‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू यंग लव स्टोरी की शानदार शुरुआत”

Comments are closed.

Entertainment

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल

Rakul Preet Singh: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस भव्य सिनेमाई प्रस्तुति में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मनुस्मृति में संशोधन नहीं, शास्त्रों में मिलावट का पर्दाफाश करना उद्देश्य: स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

Varanasi: संस्कृति संसद में भारतीय धर्मशास्त्रों, मनुस्मृति और सनातन परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श करते हुए स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मनुस्मृति में संशोधन करना नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रों में कथित रूप से किए गए प्रक्षेप, मूल ग्रंथों में मिलावट और विदेशों में पहुंचाई गई दुर्लभ पांडुलिपियों की वास्तविकता […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

UGC विवाद की सियासी गूंज! 53,615 अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता

Lucknow:  उत्तर प्रदेश की सियासत में UGC नियमों को लेकर चल रही बहस अब विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भले ही छह सीटों पर जीत दर्ज की हो, लेकिन समाजवादी […]

Read More