सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

Gorakhpur Jail

Gorakhpur Jail दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद

बरेली के बाद गोरखपुर जेल से कैदी फरार

दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद

खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक आरोपी बंदी फरार हो गया। इस बात की जानकारी जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों की गिनती के समय हुई। घटना की जानकारी होते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

अंबेडकरनगर जेल में हो रही प्रतिमाह 30 से 35 लाख की वसूली!

घटना की सूचना मिलने पर सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य टीमें उसकी तलाश में जुट गईं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग कराई जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन कुमार को बांसगांव थाना पुलिस ने 18 जुलाई को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अन्य बंदियों के साथ उसे जेल परिसर स्थित खेत में काम के लिए भेजा गया था। काम समाप्त होने के बाद जब सभी बंदी वापस लौटे और गिनती हुई तो विपिन कुमार गायब मिला। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। शाहपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों और करीबियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

दागी पुलिसकर्मियों पर नकेल नहीं तो कैसे थमे अपराध

फरारी मामले में बरेली जेल अधीक्षक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

बीते दिनों गोरखपुर जेल जैसी ही घटना बरेली सेंट्रल जेल में भी हुई थी। बरेली जेल से हुई फरारीबके मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामलेबको निपटा दिया गया। बरेली सेंट्रल जेल अधीक्षक के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं होने से जेल अधिकारी बेलगाम हो गए है। ऐसा तब हुआ है जब बीते जनवरी माह में कन्नौज और अयोध्या जेल से दो दी बंदियों के फरारी के मामले में अधीक्षक समेत कई अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जनता के बेवकूफ समझने वाले नेताओं के हिस्से में आती है सिर्फ सियासी दुर्दशा

गोरखपुर में कल होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स

नेपाल के IGP दान बहादुर कार्की की अपील, बोले- अफवाहों से रहें दूर, बनाए रखें सामाजिक सौहार्द

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More