अंबेडकरनगर जेल में हो रही प्रतिमाह 30 से 35 लाख की वसूली!

Ambedkarnagar Jail

Ambedkarnagar Jail जेल कैंटीन में प्रतिदिन होती 25000 रुपए की आमदनी

सत्ता परिवर्तन के बाद अधीक्षक, जेलर, ड्यूटी जेलर ने मचा रखी लूट

पश्चिम की तर्ज पर अब पूर्वांचल की जेलों में भी अधिकारियों ने लूट मचा रखी है। अंबेडकरनगर जेल इसका जीता जागता उदाहरण बन गई है। इस जेल ने जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर कैंटीन से प्रतिदिन 25 हजार रुपए की वसूली कर रहे है। इसके अलावा बंदियों को वितरित किए जाने वाले भोजन के राशन ने 40 से 50 प्रतिशत की कटौती कर अपनी जेब भरने ने लगे हुए हैं। इस जेल में प्रतिमाह 30 से 35 लाख रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। उधर विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढें

जनता के बेवकूफ समझने वाले नेताओं के हिस्से में आती है सिर्फ सियासी दुर्दशा

मिली जानकारी के मुताबिक सत्ता परिवर्तन होने के बाद से नए जेल अधिकारियों ने जेल में लूट मचा रखी है। वर्तमान समय अंबेडकरनगर जेल में शिवमूर्ति सिंह अधीक्षक, विजय लक्ष्मी सिंह जेलर और सूर्यभान सरोज डिप्टी जेलर के पद पर तैनात है। सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारियों ने अपने चहेते हमराह (सुरक्षाकर्मी) योगेश्वर दुबे को जेल के अंदर और बाहर की वसूली के लिए लगा रखा है। यह सुरक्षाकर्मी बंदियों से हाता और मशक्कत के नाम पर मोटी रकम वसूल कर अधिकारियों तक पहुंचता है।

ये भी पढें

युवाओं के हाथ में अराजकता का झंडा थमाने की विपक्षी रणनीति

सूत्रों का कहना है कि इस जेल ने बंदियों को वितरित किए जाने वाले भोजन के राशन में 40 से 50 प्रतिशत की कटौती कर अधिकारी जेब भरने में जुटे हुए है। बताया गया है कि कटौती के बाद बचे हुए राशन को बेचने के बाद उसकी खपत कैंटीन में करते है। सूत्रों की माने तो जेल में कैंटीन से प्रतिदिन 25 हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। लिखापढ़ी में कैंटीन से नियमानुसार कुछ पैसे सरकारी तौर पर दिखाए जाते हैं। सूत्रो की माने तो इस जेल में प्रतिमाह जेल अधिकारी कम से कम 30 से 35 लाख रुपए का धनसंग्रह कर बंटवारा कर जेब भरने में जुटे हुए है। उधर इस संबंध में जब एआईजी जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी (9454418152) फोन नहीं उठा। उनके निजी सचिव सियाराम ने बताया कि साहब पत्रकारों से बात नहीं करते हैं।

मोटी रकम लेकर संचालित कराए जा रही मोबाइल फोन!

अंबेडकरनगर जेल में अधिकारियों ने दबंग और धनाढ्य बंदियों को मोबाइल फोन तक चलाने की सुविधा तक मुहैया करा रखी है। सूत्र बताते है कि जेल में मोटी रकम लेकर सुरक्षाकर्मी बंदियों के मोबाइल फोन संचालित कर रहे है। इसके साथ ही धन वसूली के लिए जेल में चरस, गांजा और शराब तक पहुंचाई जा रही है। इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा।

भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों को कर दिया बर्बाद: अखिलेश यादव

नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की

Spread the love

One thought on “अंबेडकरनगर जेल में हो रही प्रतिमाह 30 से 35 लाख की वसूली!”

Comments are closed.

PM Modi
homeslider National

‘बहकावे में आकर गलती कर दी’… रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

PM Modi दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों में घिरी रुचिका सिंह का एक माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में रुचिका […]

Spread the love
Read More
Pregnant
Crime News homeslider

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

Pregnant कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं व्यभिचार के मामले, ये बानगी पढ़िए 13 साल की बच्ची निकली गर्भवती लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur Jail
Crime News homeslider

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

Gorakhpur Jail दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद बरेली के बाद गोरखपुर जेल से कैदी फरार दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक […]

Spread the love
Read More