गोसाईगंज नाली को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी खेल: एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

Murder over drain dispute in Gosaiganj

नामजद रिपोर्ट दर्ज, चार हमलावर गिरफ्तार, अन्य की तलाश

टिकनियामऊ गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Murder over drain dispute in Gosaiganj : राजधानी में मामूली कहासुनी के बाद खूनी खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोसाईगंज क्षेत्र स्थित टिकनियामऊ गांव शुक्रवार शाम नाली को लेकर कुछ दिनों से चल रहे विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय आजाद पुत्र तुलसी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया।

इस दौरान दोनों ओर से चले लाठी-डंडों और धारदार हथियार से कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू पाया। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार हमलावरों सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित टिकनियामऊ गांव में पिछले कुछ दिनों से आजाद व चंद्रिका रावत के नाली को लेकर रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि चंद्रिका रावत शुक्रवार को अपने घर के सामने चबूतरे का निर्माण कर ऊंचा कर दिया। यह माजरा देख पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय आजाद व उसके परिवार के अन्य लोग इसका विरोध करते हुए कहा कि चबूतरा ऊंचा होने के चलते नाली का पानी उल्टा उनके घर की तरफ बह रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है चंद्रिका रावत की ओर से उनका बेटा अभिषेक, सुमित पुत्र राम सुचित, राम सुचित व अमित पुत्र राम सुचित लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से लैस होकर आजाद पर कहर बनकर बरस पड़े और पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें

नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की

वहीं हमलावरों का आतंक देख गांव वालों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय अस्पताल पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक, एडीसीपी दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सुमित, अभिषेक, राम सुचित व अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

यह भी पढें

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

 काश! तहरीर मिलते ही हरकत में आ जाती पुलिस

बताया जा रहा है टिकनिया मऊ गांव निवासी 40 वर्षीय आजाद व उसके परिवार के लोगों ने इसकी सूचना कुछ दिनों पहले दे चुके थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति मोहम्मद हसीब के इशारे पर चंद्रिका प्रसाद ने उनके घर के सामने मिट्टी डालकर ऊंचा कर दिया था। आरोप है प्रधान पति के दबाव में आकर स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही, नतीजतन हमलावरों ने आजाद को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

‘बहकावे में आकर गलती कर दी’… रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

अंबेडकरनगर जेल में हो रही प्रतिमाह 30 से 35 लाख की वसूली!

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

Spread the love

3 thoughts on “गोसाईगंज नाली को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी खेल: एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

Comments are closed.

Maharajganj
Uttar Pradesh

SP महाराजगंज ने अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का किया उद्घाटन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जनपद महराजगंज में पुलिस ने सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में अपनी संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में बनाए गए अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केंद्र का उद्घाटन किया। यह नया संचार केंद्र 24 […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More