लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान

भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सुप्रसिद्ध सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी की “भजन प्रवाह” प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी सुमधुर एवं भावपूर्ण गायकी से “हे री सखी मंगल गौरी”, “राम नाम सुखदाई”, “अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्” तथा सावन के अवसर पर आधारित एक मेघ मल्हार गीत प्रस्तुत कर सम्पूर्ण प्रेक्षागृह को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे तथा पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

'भजन प्रवाह' से गूंजा कलामंडपम्, गुरु सम्मान समारोह में भाव-विभोर हुए श्रोता
‘भजन प्रवाह’ से गूंजा कलामंडपम्, गुरु सम्मान समारोह में भाव-विभोर हुए श्रोता

इसके उपरांत विदुषी रेनु शर्मा के निर्देशन में “पुष्प वाटिका प्रसंग” पर आधारित समूह कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की भावाभिव्यक्ति, लयबद्धता एवं आकर्षक मंच-सज्जा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान संगीत एवं कला जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 गुरुजनों को भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया जिसमें  कृष्ण कुमार मिश्र सारंगी, शीतलप्रसाद मिश्र तबला,  रामेश्वर प्रसाद मिश्र गायन, धर्मनाथ मिश्र प्रवक्ता गायन,  राम चन्द्र भट्ट,  होली राम, रवि नाथ मिश्र , पंकज कुमार चौधरी, रवि राज शंकर,  डॉ बीना सिंह, सुरेश प्रसाद मिश्र,  प्रमोद कुमार मिश्र , डॉ मीरा दीक्षित, डॉ सीमा भारद्वाज, अरुण कुमार भट्ट, डॉ रंजना द्विवेदी, डॉ कमलेश कुमार दुबे, ।इस अवसर पर उपस्थित सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने की।

कलामंडपम् में गूंजा संगीत का सुर, गुरु सम्मान समारोह में विभूतियों का हुआ सम्मान
कलामंडपम् में गूंजा संगीत का सुर, गुरु सम्मान समारोह में विभूतियों का हुआ सम्मान

उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संगीत, नृत्य एवं गुरु-शिष्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह प्रमुख सचिव, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि  राजेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, कलाकार, संगीत प्रेमी एवं श्रोतागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम श्रीवास्तव ने किया और एवं आयोजन भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा भारद्वाज एवं सचिव  गिरीश चन्द्र बहुगुणा  द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा”

Comments are closed.

Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ पीड़ितों को 579 करोड़ की राहत, 8.27 लाख परिवारों को मदद

Patna: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 579.23 करोड़ रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस राहत […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

Thomas Matthew Crooks: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई 2024 को जानलेवा हमला करने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को लेकर FBI के हाल ही में जारी इंटरव्यू दस्तावेजों में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। क्रूक्स ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के […]

Spread the love
Read More