महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है।

अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और ‘Chandni Whitening Cream’ का जिक्र किया गया है। इन दोनों कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को बिना जरूरी इम्पोर्ट रजिस्ट्रेशन के भारतीय बाजार में बेचे जाने की बात कही गई है। उपभोक्ताओं को इन उत्पादों को खरीदने और इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है।

इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से क्यों रहें सावधान?

बताया गया है कि इन उत्पादों के इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। कुछ मामलों में हानिकारक कॉस्मेटिक सामग्री के लंबे समय तक इस्तेमाल से किडनी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

ऐसे में लोगों को बिना जांच-पड़ताल के किसी भी स्किन व्हाइटनिंग या ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। CDSCO की ओर से दुकानदारों और विक्रेताओं को भी ऐसे उत्पादों की बिक्री से बचने की चेतावनी दी गई है।

‘Made in India’ के नाम पर बिक रहे प्रोडक्ट्स?

इस मामले में सबसे गंभीर सवाल इन कॉस्मेटिक्स की ऑनलाइन बिक्री को लेकर उठ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon, Flipkart, Meesho और Tata 1mg जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कुछ लिस्टिंग में इन प्रोडक्ट्स को ‘Made in India’ के तौर पर दिखाया गया।

ये भी पढें

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

हालांकि, ग्राहकों को डिलीवरी के बाद पैकेज के पीछे ‘Made in Pakistan’ लिखा मिला। इससे उत्पादों की वास्तविक उत्पत्ति और ऑनलाइन लिस्टिंग में दी गई जानकारी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पाकिस्तान से व्यापार पर लगी है रोक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार को लेकर सख्त कदम उठाए थे। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की ओर से पाकिस्तान से सामान के सीधे या अप्रत्यक्ष आयात, निर्यात और ट्रांजिट पर रोक लगाई गई थी। ऐसे में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक उत्पादों का भारतीय बाजार में पहुंचना नियमों के उल्लंघन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Amazon ने हटाई Goree Beauty Cream

रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट लिस्ट करने की जिम्मेदारी आम तौर पर विक्रेताओं की होती है। कंपनी अब यह जांच करेगी कि संबंधित विक्रेता भारतीय कानूनों और Amazon की नीतियों का पालन कर रहे हैं या नहीं। बताया गया है कि Goree Beauty Cream को फिलहाल Amazon के प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

ऐसे में अगर आप ऑनलाइन कॉस्मेटिक्स खरीदते हैं तो प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग कंट्री, इम्पोर्ट रजिस्ट्रेशन, लेबल और पैकेजिंग जरूर जांचें। किसी भी संदिग्ध या गलत जानकारी वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। खासकर स्किन व्हाइटनिंग क्रीम खरीदते समय केवल आकर्षक दावों के आधार पर उत्पाद न खरीदें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से

बांग्लादेश में सात अवामी लीग नेताओं को मौत की सजा

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या

गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला

 

Spread the love

New Delhi
Business Technology

जमीन से आसमान तक जियो नई छलांग

•6 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंच, समुद्र और बॉर्डर इलाकों को भी जोड़ने का विजन • IMC की थीम ‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’, जियो की नजर जमीन से आगे अंतरिक्ष तक New Delhi: जमीन पर मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष पर है। कंपनी करीब 1,600 सैटेलाइट की प्रस्तावित कॉन्स्टेलेशन […]

Spread the love
Read More
Business

UPI पर शुल्क कटौती को लेकर नौतनवां में व्यापारियों ने जताया विरोध

नगर अध्यक्ष संतोष के नेतृत्व मे व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी नौतनवां को सौंपा ज्ञापन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  UPI भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नौतनवां नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business

ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत

Mumbai: ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपनी नई ब्रांड पहचान और नई टैगलाइन ‘हर कल आसान’ पेश करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, नई ब्रांड पहचान का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों के लिए जीवन बीमा को अधिक सरल, पारदर्शी, लचीला और सुविधाजनक बनाने के उसके प्रयासों को सामने रखना है। कंपनी का कहना है […]

Spread the love
Read More