
सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन
Gorakhpur :उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार (2 अगस्त 2026) को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर ढाई बजे तक चलेगा।
निर्मल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक उत्थान, युवाओं की सहभागिता तथा भविष्य की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के सिख एवं पंजाबी समाज को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढें
लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा
सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले सम्मानित वक्ता एवं पदाधिकारी
सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, कानपुर, सरदार मंजीत सिंह तलवार चेयरमैन, सरदार निर्मल सिंह उपाध्यक्ष, लखनऊ, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह बक्शी महासचिव, सरदार धर्मवीर सिंह बग्गा टांडा महासचिव (संगठन), सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा सहारनपुर महासचिव (राजनीतिक), सरदार अवतार सिंह छाबड़ा रायबरेली, सरदार हरी सिंह बबलू उपाध्यक्ष, पूर्वांचल,सरदार हरजिन्दर सिंह, प्रयागराज– कैशियर, इनके अतिरिक्त पूर्वांचल क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यह भी पढें
नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की
लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा
महंगे सोने के बीच गोल्ड लोन की मांग में रिकॉर्ड तेजी, RBI ने जताई चिंता
अंकित शर्मा मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन: लापता होने से लेकर उम्रकैद की सजा तक का सफर
कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

