नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की

DCP

DCP Traffic held  यातायात ने व्यापारियों को समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन

लखनऊ। शुक्रवार यातायात पुलिस द्वारा अशोक मार्ग पर श्रीराम टावर के बगल से नरही जाने वाले रास्ते को अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से नरही बाजार के व्यापारियों के सामने समस्या आ गई है ग्राहकों एवं आगंतुकों को आने जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि हजरतगंज चौराहे के निकट कॉफी हाउस के सामने के डिवाइडर कट को पहले ही बंद किया जा चुका है ऐसे में श्रीराम टावर के बगल से नरही की ओर जाने वाले रास्ते को यातायात पुलिस द्वारा बंद किए जाने से लोगो को जवाहर भवन के सामने से होकर घूम कर आना पड़ रहा है जिससे नरहीं बाजार के व्यापारियों एवं नागरिकों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार को सदर स्थित ट्राफिक पुलिस लाइन कार्यालय में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नरही आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का प्रतिनिधिमंडल यातायात डीपी रवीना त्यागी से मिला तथा ज्ञापन सौपा।

यह भी पढें

महंगे सोने के बीच गोल्ड लोन की मांग में रिकॉर्ड तेजी, RBI ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्त ने डी सी पी यातायात को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया एवं अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की। डीसीपी यातायात ने अति शीघ्र उचित समाधान निकालने एवं व्यापारियों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store:नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

महंगे सोने के बीच गोल्ड लोन की मांग में रिकॉर्ड तेजी, RBI ने जताई चिंता

अंकित शर्मा मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन: लापता होने से लेकर उम्रकैद की सजा तक का सफर

वेस्टइंडीज क्रिकेट में बढ़ा विवाद, अल्जारी जोसेफ ने हेड कोच के बयान पर जताई नाराजगी

Spread the love

One thought on “नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की”

Comments are closed.

Agra
Uttar Pradesh

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर से पेट्रोल उतारने की तैयारी के दौरान अचानक आग लग गई। घटना प्रतापपुरा क्षेत्र स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आग की खबर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

धर्मेंद्र कुमार सिंह बने सदर कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली का प्रभार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जनपत में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक समेत कुल […]

Spread the love
Read More