व्यापारी अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी – संदीप बंसल

Sandeep Bansal, September 3, Aquarius

3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ

Lucknow: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के 33 वे स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कुंभ में प्रदेश के समस्त जनपदों का प्रतिनिधित्व होगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल ने बताया कि इस स्वदेशी व्यापारी कुंभ में देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। व्यापारियों की एकजुटता को प्रदर्शित करने वाला यह कुंभ ऐतिहासिक होगा। संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी है। व्यापारी की परिभाषा को बदल कर उसको आईएएस और फौजी जैसा सम्मान दिलाना। इस स्वदेशी कुंभ का मुख्य उद्देश्य होगा। इस स्वदेशी व्यापारी कुंभ में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढें

Belpatra Plant: सावन में लगाएं बेल का पौधा,भगवान शिव की कृपा पाने का माना जाता है खास उपाय

स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के संदर्भ में आज दारुलसफा स्थित कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने एक संयोजक समिति का गठन किया। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल के नेतृत्व में बनी इस संयोजक समिति में लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ प्रभारी राजीव बंसल, विक्की लखमानी, अनीता जायसवाल, एकता अग्रवाल, अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, शुभम मौर्य, संजय निधि अग्रवाल, पतंजलि यादव, बीनू मिश्रा, कजरा निगम, कर्मेंद्र सिंह,मनीष अवस्थी, सुखविंदर सिंह, मलखान यादव प्रमुख रूप से नियुक्त किए हैं।

बंसल ने बताया कि 1 अगस्त से निरंतर 2 सितंबर तक एक महीने इस कुंभ की तैयारी समस्त जनपदों में होगी। 1 अगस्त से 14 अगस्त तक बाज़ार चलो। व्यापारी, जोड़ों, सदस्यता अभियान, व्यापारी संपर्क अभियान तथा मैं भी स्वदेशी समर्थक। यह बाज़ार बाज़ार जाकर चलाया जाएगा। समस्त व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाने का अभियान तेज किया जाएगा।

16 से 26 अगस्त तक विधानसभा वार पदयात्राएं, नुक्कड़ सभाएं तथा व्यापारी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 29 -30 अगस्त को संपूर्ण जनपद मुख्यालयों पर दो-चार पहिया वाहन रैलियां निकाली जाएंगी। 1-2 सितंबर को पत्रकार वार्ता के माध्यम से, 3 सितंबर लखनऊ चलो का आह्वान पत्रकार वार्ता के माध्यम से किया जाएगा और 3 सितंबर को लखनऊ कुंभ में पहुंचेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

गोरखपुर में कल होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की

महंगे सोने के बीच गोल्ड लोन की मांग में रिकॉर्ड तेजी, RBI ने जताई चिंता

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Spread the love

Uttar Pradesh

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

क्या पुरानी हो गई USB पेनड्राइव? क्लाउड, स्मार्टफोन और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज का तरीका USB Pen Drive : डिजिटल दौर में डेटा को सुरक्षित रखना और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कुछ साल पहले तक फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

अगस्त में उगाएं ये 3 सब्जियां, त्योहारों के सीजन में बढ़ सकती है कमाई

Vegetables Farming: अगस्त का महीना किसानों के लिए खरीफ फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती से अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी लेकर आता है। मानसून के दौरान खेतों में पर्याप्त नमी रहती है, जिसका फायदा उठाकर किसान कुछ कम अवधि वाली सब्जियों की अगेती खेती कर सकते हैं। अगर मौसम, मिट्टी और बाजार की मांग […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More