
गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती भाजपा सरकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को मर्जर और अन्य कारण बताकर बंद कर दिया। यूपी में शिक्षा के मंदिरों की बदहाली के लिए नाकारा भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
यह भी पढें
नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार
श्री यादव ने कहा कि जहां से बच्चों की शिक्षा की यात्रा शुरू होती है। भाजपा सरकार उन्हीं पर हमला कर रही है। भाजपा युवाओं के भविष्य पर चोट कर रही है। भाजपा सरकार स्कूलों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा पा रही है। कई जगह स्कूलों के भवन जर्जर हैं, न पंखे, न बिजली का कनेक्शन, छतों के टपकने की खबरें आती रहती है। भाजपा सरकार के एजेण्डे में कभी भी शिक्षा और रोजगार नहीं रहा।
भाजपा की गलत नीतियों से शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा हो गयी है। आज पूरे देश का छात्र भाजपा की शिक्षा विरोधी नीति से आक्रोशित है। छात्र-नौजवान अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। छात्र-नौजवान अब भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत की राजनीति कर रही है। इस सरकार ने स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बनाया नहीं, स्कूलों को बंद कर दिया भाजपा ने कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर दिया। रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को हथौड़ा लेकर तोड़ना चाहती है। इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यह भी पढें
शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
व्यापारी अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी – संदीप बंसल
गोरखपुर में कल होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन
नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की
लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा


One thought on “भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों को कर दिया बर्बाद: अखिलेश यादव”
Comments are closed.