बेटी को खोने के बाद मां की गोद में आया बेटा, बहन का सपना रह गया अधूरा

Gorakhpur Crime

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में सिपाही ने जिस 10 साल की बच्ची को श्मशान में रेप करके मार डाला था, उसका गुरुवार शाम 6 बजे अंतिम संस्कार हुआ। इसके तीन घंटे बाद मां ने एक बेटे को जन्म दिया। मां-बहनों ने बच्चे का चेहरा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कहने लगीं कि बच्ची की इच्छा थी कि इस बार रक्षा बंधन पर अपने भाई को राखी बांधे, लेकिन इससे पहले ही दरिंदे ने उसे छीन लिया। इधर, पुलिस जांच में पता चला कि रेप के बाद सिपाही अभिषेक यादव (35) ने बच्ची के हाथ पीठ के पीछे बांधकर जिंदा नदी में फेंक दिया। उसका सिर पत्थर से टकराया। डूबने और सांस फूलने से उसकी मौत हुई।

पोस्टमॉर्टम में पता चला कि बच्ची के साथ बर्बरता की गई। पैर, गर्दन सहित शरीर की पांच हड्डियां टूटी मिलीं। पेट फट गया। प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म के निशान मिले  सिपाही की पत्नी ने कहा- उसने जो किया है, वह माफी के लायक नहीं है। उसने मेरा सिर शर्म से झुका दिया। अब कहां मुंह दिखाऊंगी? हमारी भी बेटी है। अब दोबारा कभी उसके साथ नहीं रहूंगी। 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल से सिपाही ने बच्ची का किडनैप किया था। 200 CCTV कैमरे खंगालने के बाद 29 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को उसकी निशानदेही पर 36 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

बेटी की चिता के बाद पैदा हुआ बेटा

परिवार ने 50 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी और आरोपी को फांसी देने की मांग की है। SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। उस पर रासुका (NSA) भी लगाया जाएगा। बड़ी बहन ने बताया कि मेरी छोटी बहन मां से कहती थी कि इस बार रक्षा बंधन में मेरा भी भाई आएगा। उसको राखी बांधकर अपना सपना पूरा करूंगी। आज वह होती तो सबसे अधिक खुश होती। वह हमेशा मां से भाई की डिमांड करती थी। वह हमेशा कहती थी कि पढ़-लिखकर डॉक्टर बनूंगी और मां का इलाज खुद करूंगी।

ये भी पढें

बेटी के जन्म के बाद पत्नी की मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप

सिपाही की पत्नी बेटी-बेटे के साथ गाजीपुर के मोलनापुर गांव में रहती है। पत्नी को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने सिर पकड़ लिया। पत्नी बोली कि उनकी आदतों की वजह से वह ससुराल छोड़कर बच्चों के साथ मायके में रहती है। बच्ची के पिता मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। चार साल से पत्नी और पांच बेटियों के साथ गोरखपुर में किराए पर रहते हैं। ई-रिक्शा चलाकर घर चलाते हैं। 27 जुलाई को 13 साल की बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

बेटी की मौत के तीन घंटे बाद घर में गूंजी किलकारी

28 जुलाई को बच्ची बड़ी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल गई। इस दौरान सिपाही भी अस्पताल में दवा लेने आया था। बच्ची को अकेला देखकर वह उसके पीछे पड़ गया। रात 10 बजे बच्ची अस्पताल से निकली तो उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया। उसे अस्पताल से 15 किमी दूर श्मशान घाट लेकर आया। यहां बच्ची के साथ दरिंदगी की। उसे बेरहमी से पीटा। फिर नदी में फेंक दिया। आरोपी पुलिस लाइन पहुंचा। वर्दी पर खून के छींटे लगे हुए थे। उसने वर्दी धोई, फिर सो गया। इधर, बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने खोजबीन शुरू की।

परिजनों ने दो घंटे तक अपने स्तर पर तलाश की। देर रात पुलिस को सूचना भी दे दी गई, लेकिन शुरुआती घंटों में जिस तेजी से कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह नहीं दिखी। बुधवार दोपहर से 10 थानों की पुलिस और टीमें सर्च अभियान में जुटीं। इसी दौरान आसपास के इलाकों के 200 CCTV कैमरे खंगाले गए। कैमरों में जिला अस्पताल से बाइक सवार सिपाही मासूम को ले जाता दिखाई दिया। रजिस्ट्रेशन नंबर मिलते ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। CCTV से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद बुधवार दोपहर बाद आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रेप और हत्या से टूटा परिवार

वह चार घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ की गई तो जुर्म कबूल लिया। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे आरोपी सिपाही की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। गुरुवार दोपहर सिपाही को पुलिस जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची। डॉक्टरों, नर्सों और वहां मौजूद लोगों ने सिपाही को घेर लिया। उसे दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। किसी तरह पुलिस टीम ने समझाकर उन्हें शांत कराया। किसी तरह भारी फोर्स बुलाकर सिपाही को पुलिस कस्टडी में बाहर निकाला गया। दो घंटे तक जिला अस्पताल का सारा काम ठप रहा।

ये भी पढें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान टिप्पणी विवाद, नोएडा पुलिस ने दर्ज की FIR

गुरुवार शाम पांच बजे पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को पुलिस घर न ले जाकर सीधे एंबुलेंस से राजघाट लेकर पहुंची। इस सूचना पर उसकी चारों बहनें दौड़ती हुई वहां पहुंचीं। शव देखकर छोटी बहन बेहोश हो गई। पिता ने बेटी को मुखाग्नि दी। आरोपी सिपाही अभिषेक यादव मूल रूप से गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर चौरा गांव का रहने वाला है। अभिषेक 2018 बैच का सिपाही है। अभी उसकी तैनाती डायल-112 में थी। मेरिट के आधार पर 2016 में उसकी नियुक्ति हुई थी। पहली तैनाती गोरखपुर में हुई थी। तब से वहीं तैनात था। जनवरी 2025 में उसने बंगाल की एक महिला से छेड़छाड़ की थी। तब भी उसे सस्पेंड किया गया था। उसे जेल भी भेजा गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

नेपाल के IGP दान बहादुर कार्की की अपील, बोले- अफवाहों से रहें दूर, बनाए रखें सामाजिक सौहार्द

DM वर्षा सिंह का अनोखा अंदाज, खेत में उतरकर किसानों संग की धान रोपनी

बस्तर में ग्रामदेव के रूप में पूजे जाते हैं शिव और शक्ति, सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंत

जंतर-मंतर हिंसा घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती, इंसाफ की मांग

 

 

Spread the love

2 thoughts on “बेटी को खोने के बाद मां की गोद में आया बेटा, बहन का सपना रह गया अधूरा

Comments are closed.

Crime News

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए से निवेशकों से उनकी गाढ़ी कमाई हड़पकर फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एजेंट बनाकर निवेशकों से धनराशि जमा कराया और वेतन एवं निवेशित धनराशि पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का प्रलोभन […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More