BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

 President Pankaj Chaudhary

छात्र आंदोलन और पेपर लीक पर भी दिया जवाब

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

BJP State President Pankaj Chaudhary : जिले के नौतनवां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा, छात्र आंदोलन और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रियों के साथ भेदभाव होता था, जिसे BJP सरकार ने खत्म किया। वहीं जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालों के जवाब में उन्होंने कांग्रेस को 1984 के दंगों की याद दिलाई।

उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी गुरूवार को महराजगंज जिले के नौतनवां नगर मे पहुंचे थे। जहां BJP कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार व भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सुंडी बैरिहवा रोड पर स्थित एक नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें

DM वर्षा सिंह का अनोखा अंदाज, खेत में उतरकर किसानों संग की धान रोपनी

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रियों के साथ भेदभाव किया जाता था, लेकिन BJP सरकार ने इस भेदभाव को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि हर धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा
BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर एक वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के सवालों के जवाब में पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले 1984 के दंगों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और BJP हमेशा युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील रही है।

पेपर लीक की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही त्वरित कार्रवाई की है। उनके अनुसार छात्र आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए थे, जिनसे निपटने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की सुरक्षा और भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

‘जिंक्स’ के मुरीद हुए रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे के शांत स्वभाव और बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ

E20 पेट्रोल पर बढ़ते सवाल: सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच कितना है अंतर?

जंतर-मंतर हिंसा घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती, इंसाफ की मांग

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Comments are closed.

Uttar Pradesh

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

क्या पुरानी हो गई USB पेनड्राइव? क्लाउड, स्मार्टफोन और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज का तरीका USB Pen Drive : डिजिटल दौर में डेटा को सुरक्षित रखना और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कुछ साल पहले तक फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

अगस्त में उगाएं ये 3 सब्जियां, त्योहारों के सीजन में बढ़ सकती है कमाई

Vegetables Farming: अगस्त का महीना किसानों के लिए खरीफ फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती से अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी लेकर आता है। मानसून के दौरान खेतों में पर्याप्त नमी रहती है, जिसका फायदा उठाकर किसान कुछ कम अवधि वाली सब्जियों की अगेती खेती कर सकते हैं। अगर मौसम, मिट्टी और बाजार की मांग […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More