मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

Mohanlalganj rape case

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म

सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक बीती 24 जुलाई 2026 एक पीड़ित महिला ने सूचना देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय ननद 17 जुलाई 2026 बिना बताए कहीं चली गई थी।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा कि खोजबीन की जा रही थी 23 जुलाई 2026 खबर मिली कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गदियाना गांव निवासी दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में कैद कर रखा है। जब परिजन वहां पहुंचे तो पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि गदियाना गांव निवासी राबिया अपने पति विनोद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गई, जहां बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित असरफ नगर निवासी द्वारिका रैदास पहले से मौजूद था और दरिंदे द्वारिका रैदास के हवाले कर जिगोलो किस्म की राबिया चली गई।

ये भी पढ़ें

काशी विश्वनाथ मार्ग चौड़ीकरण अंतिम चरण में, मस्जिद का हिस्सा हटाने का काम शुरू

आरोपितों हैवान द्वारिका ने तीन दिनों तक उसकी इज्जत पर डाका डालता रहा। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक यह घटना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी, लेकिन जांच-पड़ताल और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित असरफ नगर निवासी द्वारिका रैदास, मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गदियाना गांव निवासी विनोद रावत, दुर्गेश रावत, दुर्गेश की पत्नी खुशबू व विनोद की पत्नी राबिया को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपितों का एक संगठित गिरोह है जो भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर ग्राहक तलाश कर उनसे मोटी रकम लेकर उनकी इज्जत पर डाका डलवाते हैं। शातिर किस्म की राबिया व खुशबू अपने-अपने पतियों के साथ मिलकर भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर उनकी इज्जत का सौदा कर रकम ऐंठती हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

JE, AES प्रभावित बचे गांवों में जल्द से जल्द पहुंचाएं नल से जल

काशी विश्वनाथ मार्ग चौड़ीकरण अंतिम चरण में, मस्जिद का हिस्सा हटाने का काम शुरू

रेवंत रेड्डी ने दिया ‘जय जवान, जय किसान, जय युवा’ का नारा, चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की मांग

सावन में सुहागिन महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

 

 

 

 

2 thoughts on “मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More
Moradabad
homeslider Uttar Pradesh

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

Moradabad: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मुरादाबाद और रामपुर में भी कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण कई बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं और जरूरी […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

Saharanpur: सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मस्जिद प्रबंधन पर लगाए गए छह करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने की वसूली पर अगली सुनवाई तक […]

Read More