चिनहट: नहाने गए तेज बहाव में बह गया मासूम, दूसरे दिन भी नहीं मिला

SDRF

SDRF टीम के साथ पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सनी का पता नहीं लगा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा नहर की शाखा खारजा में नहाते समय 13 वर्षीय मासूम छात्र सनी कुमार बह गया। तेज बहाव के चलते वह गहराई में समा गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम के साथ मासूम की तलाश में जुटी रही, 18-20 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन छात्र सनी का पता नहीं लगा। सनद रहे कि मूल रूप से सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव निवासी संदीप पत्नी व दो बेटों रूचित व सनी उर्फ गोली के साथ चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं। संदीप एमिटी यूनिवर्सिटी में नौकरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं।

उनका 13 वर्षीय छोटा बेटा सनी कुमार उर्फ गोली इसी इलाके में एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के नाते सनी अपने साथियों के साथ कॉलोनी के पास से गुजर रहे इंदिरा नहर की शाखा खारजा नहाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि वह दो-तीन बार नहाते समय उछल-कूद किया तभी तेज बहाव के चलते गहराई में चला गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ नहाने गए बच्चों ने उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह अपने साथी को बचा नहीं सके।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम छात्र सनी कुमार गहराई में समा गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम को बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ टीम 18-28 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। छोटा बेटे सनी कुमार उर्फ गोली के खोने के बाद उसकी मां और पिता संदीप के आंसू थम नहीं रहे हैं, जबकि बड़े बेटे रूचित का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास में रहने वाले लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। बस उनकी जुबान पर एक ही अल्फाज़ निकल रहा था कि बेटा लौट आओ। यह सुनते ही वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

अचार समझकर बालों में न भरें तेल! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका, पाँच मिनट में करें हेयर ऑयलिंग

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More
Crime News

कठौता झील के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

चिनहट: एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव कठौता झील किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कठौता झील के किनारे गुरुवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Read More
Crime News

तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई थी पुष्टि प्रेम संबंध के शक में दिया था घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow : तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की हत्या उसी के पति सैलून कर्मी रोहित ने गला दबाकर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर तालकटोरा […]

Read More