अत्यंत अशांत दौर में भारत-आसियान सहयोग जरूरीः जयशंकर

India-ASEAN Cooperation

शाश्वत तिवारी

India-ASEAN Cooperation : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 23 जुलाई 2026 तक फिलीपींस के मनीला दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने मनीला में आयोजित आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल के बीच भारत और आसियान के मजबूत रणनीतिक संबंधों को रेखांकित किया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार आसियान-भारत बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य ‘अत्यंत अशांत’ है। उन्होंने जोर देकर कहा इस अस्थिरता और व्यवधान के दौर में, सबसे स्पष्ट तनाव वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि वर्तमान भू-राजनीतिक संकट के कारण अब ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा को हल्के में नहीं लिया जा सकता। समुद्री व्यापार पर दुनिया की निर्भरता का जिक्र करते हुए जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन को अनिवार्य बताया।

यह भी पढ़ें

यूपी में शिक्षकों को साधने में जुटी योगी सरकार

विदेश मंत्री ने कहा भारत और आसियान ने पारंपरिक रूप से व्यापक क्षेत्र की भलाई के लिए काम किया है। भारत के लिए, आसियान की केंद्रीय भूमिका एक मुख्य सिद्धांत है। इसके काम करने के तरीके का एक उदाहरण यह है कि कैसे इंडो-पैसिफिक पर आसियान का दृष्टिकोण भारत की इंडो-पैसिफिक ओशन पहल से मेल खाता है।
इस बहुपक्षीय सम्मेलन के इतर डॉ. जयशंकर ने मनीला में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात कर कज़ान (2024) के बाद दोनों देशों के बीच सामान्य हो रहे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ व्यापार, टैरिफ, ऊर्जा और क्रिटिकल मिनरल्स पर व्यापक चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने कनाडा की अपनी समकक्ष अनीता आनंद के साथ सहयोग को गहरा करने तथा सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन के साथ भी रणनीतिक बातचीत की।

इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों के साथ क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हितों को साझा किया। डॉ. जयशंकर ने इस दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हुई मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा रूसी विदेश मंत्री के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विस्तार से समीक्षा की। क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर हमारी गंभीर चिंताओं को उनके सामने दृढ़ता से दोहराया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी देश की स्थिति पर भी चर्चा की।

डॉ. जयशंकर 23 जुलाई को कई अन्य बड़े सुरक्षा सम्मेलनों में भाग लेंगे। वे 16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे, जहां क्षेत्र की प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर संवाद होगा। इसके बाद वे आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF) की बैठक में शिरकत करेंगे, जिसका मुख्य फोकस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपायों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हुई

यूपी में शिक्षकों को साधने में जुटी योगी सरकार

राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव के नाम पर लगेगी मुहर; CEO चयन पर भी होगी चर्चा

 

 

3 thoughts on “अत्यंत अशांत दौर में भारत-आसियान सहयोग जरूरीः जयशंकर

Comments are closed.

International

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

बलूचिस्तान में BLA के हमलों का दावा BLA Pakistan Attack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। संगठन की ओर से एक कथित वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सैन्य वाहनों में आग और हथियारबंद लड़ाके दिखाई दे […]

Read More
Asim Munir
homeslider International

अब एक ही कमांडर के नीचे पाकिस्तान की तीनों सेनाएं, असीम मुनीर की बढ़ी ताकत

Asim Munir: पाकिस्तान ने अपनी सैन्य कमान व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए फील्ड मार्शल असीम मुनीर की शक्तियों में महत्वपूर्ण इजाफा किया है। नए कानूनी ढांचे के तहत मुनीर अब प्रमुख रक्षा बल (CDF) के पद पर रहते हुए पाकिस्तान की सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त ऑपरेशनल कमान संभालेंगे। यह बदलाव देश की सैन्य […]

Read More
Washington
International

अमेरिकी फ्लाइट में भड़का यात्री, सहयात्री पर कर दिया हमला

Washington: अमेरिका में अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने अचानक हिंसक व्यवहार करना शुरू कर दिया। डलास-फोर्ट वर्थ से नेवार्क जा रही उड़ान में युवक ने कथित तौर पर अपने पास बैठे यात्री पर हमला किया और उसकी गर्दन पकड़ ली। हालात बिगड़ने पर फ्लाइट के […]

Read More