ईरान-जॉर्डन टकराव के संकेत? चार मिसाइलें मार गिराने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Iran Missile Attack : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और गहराता जा रहा है। बुधवार को ईरान की ओर से जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा पर मिसाइल हमला किया गया। जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसने ईरान की ओर से दागी गई  चार मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से हवा में ही नष्ट कर दिया, जबकि दो मिसाइलें निर्जन इलाकों में जाकर गिरीं।हमले के बाद अकाबा शहर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। मिसाइल हमले के बाद आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए, जिनके वीडियो पड़ोसी इजरायली शहर इलात से भी सामने आए।

अमेरिका ने ईरान पर लगातार 11वीं रात किए हमले

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में पहले से जारी संघर्ष और युद्धविराम की कोशिशें असफल होती नजर आ रही हैं। इसी बीच अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 11वीं रात हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के विमान हैंगर और ड्रोन स्टोरेज सेंटर को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान समेत कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए गए और कई प्रांतों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों को भी बनाया निशाना

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों पर भी हमले किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत को निशाना बनाया। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर भी हमला हुआ, जिसके बाद जहाज के चालक दल को उसे छोड़ना पड़ा। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ईरान दौरे के बाद कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं। पाकिस्तान इस संघर्ष को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है, हालांकि अभी तक किसी नए समझौते की तस्वीर साफ नहीं हुई है।

WSJ रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, ईरान के पास अब भी मिसाइल क्षमता

अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट ने क्षेत्र में नई चिंता पैदा कर दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान के पास अब भी बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपने हथियार कार्यक्रम के कुछ हिस्सों को दोबारा सक्रिय कर लिया है। कई भूमिगत ठिकानों के प्रवेश द्वार फिर से खोले गए हैं, वहां तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत की गई है और कुछ स्थानों से मिसाइल संचालन दोबारा शुरू होने के संकेत मिले हैं।

खैबर शिकन मिसाइल को लेकर बड़ा दावा

WSJ रिपोर्ट में सैन्य विशेषज्ञों के हवाले से दावा किया गया है कि जॉर्डन स्थित मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस पर हुआ हमला ईरान की उन्नत मध्यम दूरी की खैबर शिकन बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी। विशेष


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव के नाम पर लगेगी मुहर; CEO चयन पर भी होगी चर्चा

यादविंद्र गोमा के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, जनता से सतर्क रहने की अपील

गुप्त नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी, जिम्बाब्वे सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

 

Spread the love

2 thoughts on “ईरान-जॉर्डन टकराव के संकेत? चार मिसाइलें मार गिराने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM
Crime News International

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त चालक और खलासी गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 […]

Spread the love
Read More