लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

Celebratory firing in Lucknow

नशे में हर्ष फायरिंग का आरोप, 14 लोगों पर केस दर्ज

Celebratory firing in Lucknow : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशे में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गौरव शर्मा लखनऊ की चर्चित ‘शर्मा चाय’ के संचालक का बेटा बताया जा रहा है। वहीं, मामले में पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही सामने आने पर कनकहा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक निमेश दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच के दौरान विवेचना में लापरवाही पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

पार्टी में खुलेआम हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई की रात मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में हुई थी। सीतापुर निवासी जितेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रिजॉर्ट में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने खुलेआम हर्ष फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। बताया गया कि पार्टी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान फायरिंग को लेकर रिजॉर्ट कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें

अत्यंत अशांत दौर में भारत-आसियान सहयोग जरूरीः जयशंकर

नशे में पिस्टल निकालकर चलाने का आरोप

मोहनलालगंज पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव शर्मा अपने करीब 35 से 40 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचा था। आरोप है कि पार्टी के दौरान डीजे की आवाज और जश्न के बीच गौरव ने नशे की हालत में पिस्टल निकालकर चार राउंड फायर किए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गौरव शर्मा समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लापरवाही पर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई

मामले की जांच एसीपी मोहनलालगंज द्वारा की गई। जांच में कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे की ओर से विवेचना में लापरवाही बरतने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, हथियारों की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

ईरान-जॉर्डन टकराव के संकेत? चार मिसाइलें मार गिराने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

यूपी में शिक्षकों को साधने में जुटी योगी सरकार

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हुई

Spread the love

2 thoughts on “लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

डीपफेक से नहीं बचेंगे अपराधी, बोले योगी

Lucknow: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अपराधी तकनीक का कितना भी आवरण क्यों न ओढ़ लें, वैज्ञानिक जांच और आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक की मदद से उन्हें खोज निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि AI मददगार जरूर है, लेकिन उसे मानव विवेक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

यूपी में 120 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में बैठे प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

Bahraich:  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पसंद के युवक से निकाह करने की जिद में 19 वर्षीय युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का प्रेमी मुंबई में रह रहा था। परिजनों और पुलिस ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड: आंखों में लाल मिर्च झोंकने के बाद हत्या का आरोप

Sant Kabir Nagar:  उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर में चर्चित ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी दो महिलाओं को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने निशा यादव और शीला देवी की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायालय ने मामले […]

Spread the love
Read More