इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे

FIFA World Cup 2026

फाइनल मुकाबला होगा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अब अर्जेंटीना का सामना फाइनल मुकाबले में स्पेन से होगा। वहीं इसके अलावा सभी की नजरें गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ी को लेकर भी टिकी हुई है जिसमें दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के बाद लियोनल मेसी ने पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मेसी ने कोई गोल तो नहीं किया लेकिन उन्होंने अर्जेंटीना की तरफ से हुए दो गोल में असिस्ट की जिम्मेदारी निभाई जिसके दम पर अब वह फिर से गोल्डन बूट जीतने की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

मेसी अब तक कर चुके हैं आठ गोल

लियोनल मेसी ने अभी तक अपने करियर में एकबार भी गोल्डन बूट नहीं जीता है जिसमें उनके पास इस बार शानदार मौका रहने वाला है। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में जहां अब तक कुल आठ गोल किए हैं तो वहीं चार में उन्होंने असिस्ट की भूमिका निभाई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फ्रांस के किलियन एमबापे हैं जिन्होंने भी कुल आठ गोल किए हैं, लेकिन उनके नाम सिर्फ तीन असिस्ट हैं। तीसरे नंबर पर नॉर्वे के खिलाड़ी इर्लिंग हालंद का नाम है जिनकी टीम का सफर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मिली हार के साथ खत्म हो गया था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट रेस में शामिल खिलाड़ी

लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) – आठ गोल,चार असिस्ट

किलियन एमबापे (फ्रांस) – आठ गोल, तीन असिस्ट

इर्लिंग हालंद (नॉर्वे) – सात गोल

जूड बेलिंगघम (इंग्लैंड) – छह गोल, एक असिस्ट

हैरी केन (इंग्लैंड) – छह गोल, एक असिस्ट

एमबापे के अभी भी पहली पोजीशन पर पहुंचने का मौका

फ्रांस की टीम भले ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी लेकिन उनके पास अब तीसरी पोजीशन पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म करने का शानदार मौका है। ऐसे में किलियन एमबापे के पास मेसी को पीछे छोड़कर गोल्डन बूट की रेस में पहली पोजीशन पर पहुंचने का मौका बाकी है। फ्रांस और इंग्लैंड की टीम के बीच में थर्ड पोजीशन के लिए भारतीय समयानुसार 19 जुलाई की देर रात 2:30 पर मैच खेला जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

युवा महिलाएं भी हो रही हैं कोलन कैंसर की शिकार

CBI का बड़ा खुलासा: NEET परीक्षा से पहले ही मोबाइल में मौजूद थे 111 असली सवाल, 13 गिरफ्तार

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन! धन व करियर और प्यार में क्या है खास?

 

 

Spread the love

One thought on “इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे”

Comments are closed.

Gayaji
Sports

बास्केटबॉल में गयाजी का दबदबा, बेटियां बनीं बिहार चैंपियन तो बेटों ने जीता कांस्य पदक

Gayaji: 13वीं यूथ बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गयाजी की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गया की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 42-18 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। खास बात यह रही कि पूरी प्रतियोगिता में […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट

New Delhi: श्रीलंका क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बड़ा झटका लगा है। 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अब श्रीलंका में नहीं होगी। ICC ने टूर्नामेंट को श्रीलंका से स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हालांकि, प्रतियोगिता की नई मेजबानी किस देश को दी जाएगी, इसकी आधिकारिक […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Sports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 वीं वाहिनी SSB ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज की ओर से “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ […]

Spread the love
Read More