टेलीकॉम के क्षेत्र में जियो ने मचाया गदर, जोड़े सात करोड़ यूजर्स

Reliance Jio : रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के टेलीकॉम बाजार में अपनी मौजूदगी के एक दशक के दौरान बड़ा विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार, अगस्त 2016 में शून्य मोबाइल सब्सक्राइबर बेस से शुरुआत करने के बाद जून 2026 तक यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट सर्विस एरिया में जियो के मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़कर 7.10 करोड़ हो गई। यूपी वेस्ट सर्विस एरिया में उत्तराखंड भी शामिल है।

जियो अपने कमर्शियल ऑपरेशन के दस साल 5 सितंबर 2026 को पूरे करने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस अवधि में उसने दोनों सर्विस एरिया में वायरलेस मोबाइल बाजार में तेजी से विस्तार किया और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत किया।

पहले महीने में जुड़े 17.4 लाख यूजर्स

जियो ने सितंबर 2016 में व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने के बाद पहले ही महीने में यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट को मिलाकर करीब 17.4 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े थे। जून 2026 तक यह आंकड़ा 7.10 करोड़ पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान करीब 6.92 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर की नेट बढ़ोतरी हुई और ग्राहक आधार में 46.2 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट दर्ज की गई।

जून 2026 तक दोनों सर्विस एरिया में कुल वायरलेस मोबाइल कनेक्शन करीब 17.85 करोड़ थे। इनमें जियो की हिस्सेदारी लगभग 39.8 प्रतिशत बताई गई है। यूपी ईस्ट में जियो के करीब 4.48 करोड़ और यूपी वेस्ट, जिसमें उत्तराखंड शामिल है, में लगभग 2.62 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं।

होम ब्रॉडबैंड में भी मजबूत पकड़

मोबाइल सेवाओं के साथ जियो ने होम ब्रॉडबैंड क्षेत्र में भी बड़ा विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार, जून 2026 तक यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट में 38 लाख से अधिक घरों और व्यावसायिक परिसरों को जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर से जोड़ा जा चुका है। यूपी ईस्ट में करीब 19 लाख और यूपी वेस्ट में 19 लाख से अधिक परिसरों तक इन सेवाओं की पहुंच बताई गई है। कंपनी का कहना है कि इससे हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल मनोरंजन सेवाओं का विस्तार हुआ है।

पिछड़े इलाकों तक पहुंचा नेटवर्क

जियो ने उत्तर प्रदेश के दूरदराज और अपेक्षाकृत कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी नेटवर्क विस्तार पर जोर दिया। कंपनी के मुताबिक, बांदा, श्रावस्ती, चित्रकूट, सोनभद्र और ओबरा जैसे क्षेत्रों में टावर और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़ी आबादी को बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना रहा।

सस्ता डेटा बना बदलाव की बड़ी वजह

जियो के आने से पहले भारत में मोबाइल डेटा की कीमत काफी अधिक थी और इंटरनेट का इस्तेमाल सीमित था। कंपनी ने कम कीमत वाले डेटा प्लान और किफायती वॉयस सेवाओं के जरिए बाजार में प्रतिस्पर्धा को तेज किया। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत करीब 228 रुपये थी, जो अब घटकर लगभग 7.9 रुपये रह गई है। यानी इस अवधि में प्रति जीबी डेटा की लागत में करीब 97 प्रतिशत की कमी आई। जियो नेटवर्क पर एक औसत ग्राहक अब हर महीने करीब 43.7 जीबी डेटा इस्तेमाल करता है। देश में 4G और 5G सेवाओं के विस्तार ने भी इंटरनेट उपयोग को नई गति दी है।

5G नेटवर्क पर भी बड़ा निवेश

जियो का कहना है कि कंपनी ने भारत की जरूरतों के मुताबिक क्लाउड-नेटिव और स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क विकसित करने पर बड़ा निवेश किया है। कंपनी के अनुसार, जून 2026 तक देशभर में उसके करीब 53.33 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें लगभग 28.5 करोड़ 5G यूजर्स शामिल हैं। कंपनी की दस साल की यात्रा में मोबाइल कनेक्टिविटी से लेकर ब्रॉडबैंड और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर तक विस्तार शामिल है। यूपी और उत्तराखंड में बढ़ता ग्राहक आधार इस विस्तार की बड़ी तस्वीर पेश करता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

नेपाल की सुरंग में लापता 93 मजदूरों का नहीं मिला सुराग, थर्मल ड्रोन ने भी नहीं दिया कोई संकेत

कार्तिक आर्यन की ‘Captain India’ पर बड़ा ऐलान,स्वतंत्रता दिवस 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

चार दिन जमकर बरसेंगे बादल, लखनऊ-अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बास्केटबॉल में गयाजी का दबदबा, बेटियां बनीं बिहार चैंपियन तो बेटों ने जीता कांस्य पदक

 

 

 

Spread the love

One thought on “टेलीकॉम के क्षेत्र में जियो ने मचाया गदर, जोड़े सात करोड़ यूजर्स”

Comments are closed.

Business

IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

रंजन कुमार सिंह New Delhi: केंद्र सरकार के विनिवेश अभियान के तहत IDBI बैंक की हिस्सेदारी बेचने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया को लेकर सरकार की रणनीति, सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका और आम जनता के पैसे से खड़ी हुई संस्थाओं के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Business homeslider Uttar Pradesh

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, दर 11.39% पर पहुंची

New Delhi: देश में थोक महंगाई ने सितंबर 2026 में तेज उछाल दर्ज किया है। विनिर्मित उत्पादों, ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई। वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई नई सीरीज में यह पहली […]

Spread the love
Read More