दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा चार लेन का ROB, आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Lucknow Traffic

Lucknow Traffic: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम परियोजना शुरू होने जा रही है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित दिलकुशा क्रॉसिंग पर चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 650 मीटर लंबे इस आरओबी के निर्माण से लगभग तीन लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य की शुरुआती तैयारियों के तहत मंगलवार से इस इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू कर दिया गया है।

650 मीटर लंबा होगा चार लेन का आरओबी

दिलकुशा क्रॉसिंग रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या 213 के रूप में चिन्हित है। यहां आरओबी बनने के बाद रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान वाहनों को रुकने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। इसके अलावा हजरतगंज, सुलतानपुर रोड, लालबत्ती चौराहा और कटाई पुल की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण शुरू करने से पहले मौके पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यातायात को सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग के साथ दिशा-सूचक और सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को बदले हुए मार्गों की जानकारी मिल सके।

ये भी पढें

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे का मामला पहुंचा राज्यपाल तक, अजय राय बोले- केंद्र करे हस्तक्षेप

इन रास्तों पर लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

निर्माण कार्य के चलते पिपराघाट की तरफ से गौतमपल्ली जाने वाले वाहनों को दिलकुशा तिराहे से सीधे आगे जाने के बजाय बाएं मुड़ना होगा। वाहन कटाई पुल, लालबागी चौराहा और बंदरियाबाग चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं अर्जुनगंज की ओर से दिलकुशा तिराहे आने वाले वाहनों को भी गौतमपल्ली की तरफ सीधे जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के जरिए कटाई पुल, लालबत्ती चौराहा और बंदरियाबाग चौराहा होते हुए आगे जाना होगा। बंदरियाबाग चौराहे से दिलकुशा तिराहे की ओर जाने वाले वाहन भी निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करेंगे। उन्हें बैंडीखेड़ा चौराहे से बाएं मुड़कर कटाई पुल तिराहा और दिलकुशा चौराहा होते हुए पिपराघाट या अर्जुनगंज बाजार की ओर जाना होगा।

ये भी पढें

रितेश ने बताया- मिर्जापुरः द मूवी को थिएटर में लाने का राज

आरओबी बनने के बाद जाम से मिलेगी राहत

दिलकुशा क्रॉसिंग पर आरओबी बनने का सबसे बड़ा फायदा आसपास के प्रमुख मार्गों पर देखने को मिल सकता है। फिलहाल रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान वाहनों को रुकना पड़ता है। इसके कारण आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। क्रॉसिंग पर निर्बाध यातायात शुरू होने के बाद सुलतानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक रास्तों के बजाय सीधे दिलकुशा क्रॉसिंग की दिशा में निकल सकेंगे। इससे लालबत्ती और कटाई पुल पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

चारबाग का रेल कोच रेस्टोरेंट भी हुआ बंद

इधर, चारबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुरू किया गया रेल कोच रेस्टोरेंट भी बंद हो गया है। रेलवे ने पुराने कोच को नया रूप देकर इसे रेस्टोरेंट के तौर पर विकसित किया था। शुरुआत में लोगों ने इसमें रुचि दिखाई, लेकिन बाद में ग्राहकों की संख्या घटने लगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे का मामला पहुंचा राज्यपाल तक, अजय राय बोले- केंद्र करे हस्तक्षेप

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, आर्बिट्रेशन कोर्ट के फैसले को किया खारिज

नेपाल त्रासदीः सुरंगों में रेस्क्यू और DNA पहचान में जुटे भारतीय विशेषज्ञ

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा चार लेन का ROB, आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू”

Comments are closed.

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More