
निफ्टी भी 100 अंक गिरा, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
Share Market Today : शेयर बाजार में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
कच्चा तेल 2% चढ़कर 85 डॉलर पर
कच्चे तेल की कीमतें 2% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इससे कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही है।
आज से 2 IPO में निवेश का मौका
आज से 2 कंपनियों के IPO ओपन हो रहे हैं। ये IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के हैं। म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइमरी मार्केट से 9,813 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसी तरह अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड फ्रेश इश्यू के जरिए 126.25 करोड़ रुपए जुटाएगी।
कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार
इससे पहले कल यानी 13 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 47 अंक बढ़कर 77,616 पर बंद हुआ था। निफ्टी में चार अंक बढ़त रही, ये 24,211 पर बंद हुआ था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, छात्रों-व्यापारियों को बड़ा फायदा
मां बनने की खुशी बनी मातम, प्रसव के बाद 18 मौतों से हड़कंप
एथनॉल की वजह से जंग और जंक दोनों की बढ़ रही समस्या: अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से “दाता आश्वासन प्रमाणपत्र” की मांग


2 thoughts on “सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, 77,300 पर कारोबार कर रहा”
Comments are closed.