गोरखपुर में एक लाख का इनामी ढेर , सिपाही घायल

STF की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज थे केस

UP Crime News : STF और पुलिस की संयुक्त टीम की कारर्वाई में सोमवार की देर एक लाख रुपये का इनामी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू ढेर हो गया। इस दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास STF और पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आजमगढ़ के मेहनगर खुन्दनपुर निवासी मुस्तफिजुल का पुलिस से सामना हो गया। उसने भागने की कोशिश की तो टीम ने उसका पीछा किया। इस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तफिजुल के भी पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात मुस्तफिजुल की मौत हो गई। मौके से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्टल, एक बाइक और भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किए। मुस्तफिजुल के खिलाफ कई राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास सहित गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में वह महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से भी फरार होने में कामयाब हो गया था।  रामनगर करजहा में सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार आजमगढ़ निवासी मुस्तफिजुल पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं पुलिस ने बताया कि रहमान वर्ष 2011 से कई मामलों में फरार चल रहा था। वह 2021 में आजमगढ़ के मेहनगर थाने में दर्ज बसपा नेता कमालू की हत्याम के मामले में फरार था।

BSP नेता की हत्या के बाद घोषित हुआ था इनाम

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से आजमगढ़ निवासी मुस्तफिजुल रहमान पर एडीजी वाराणसी ने बसपा नेता हत्याकांड के बाद एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस हिरासत से फरार होने समेत 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2024 में वह महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से भी फरार हो गया था।

2003 से शुरू हुआ आपराधिक सफर

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुस्तफिजुल के खिलाफ पहला मुकदमा 2003 में आजमगढ़ के मेहनगर थाने में चोरी के मामले में दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2008 और 2011 में हत्या के प्रयास के मामलों में उसका नाम सामने आया। वर्ष 2012 में हत्या और आपराधिक साजिश के मुकदमे में उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर CRPC की धारा 82/83 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

लगातार फिसल रहे सोने और चांदी के दाम, देखें नया रेट

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, 77,300 पर कारोबार कर रहा

मां बनने की खुशी बनी मातम, प्रसव के बाद 18 मौतों से हड़कंप

एथनॉल की वजह से जंग और जंक दोनों की बढ़ रही समस्या: अखिलेश यादव

 

Spread the love

Crime News

मेटा के अलर्ट पर 6 मिनट में पहुंची पुलिस

फंदे से झूलती युवती की बचाई जान ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रही 24 वर्षीय युवती को गोरखपुर पुलिस ने महज 6 मिनट में पहुंचकर बचा लिया। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर यह त्वरित कार्रवाई हुई। […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More