एथनॉल की वजह से जंग और जंक दोनों की बढ़ रही समस्या: अखिलेश यादव

Samajwadi Party

Ethanol मुनाफाखोरी का नया नाम, इस त्रि-मिश्रण में सरकार

एथनॉल और तेल कंपनियां की साझेदारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एथनॉल’ मुनाफाखोरी का नया नाम है। ये ‘सरकारी मिलावट’ का एक ऐसा त्रि-मिश्रण है जिसमें सरकार, एथनॉल बनानेवालों और तेल कंपनियों की साझेदारी है। एथनॉल के समर्थन में तर्क ये दिया जाता है कि इससे प्रदूषण कम होगा, आयात बिल घटेगा क्योंकि कच्चे तेल पर निर्भरता घटेगी लेकिन सरकार ये नहीं बता रही है कि इससे गाड़ियों की माइलेज गिरती है और गाड़ियाँ जल्दी खराब हो रही हैं, स्टार्टिंग की समस्या बढ़ गई है, कुल मिलाकर कम एवरेज की वजह से तेल ज्यादा डलवाना पड़ रहा है, गाड़ियाँ बीच सड़क में धोखा दे रही हैं, जिससे मेंटेनेंस कॉस्ट बढ़ गई है, गाड़ी की रीसेल वैल्यू घट गयी है और ओवर ऑल लाइफ भी।

ये भी पढ़े

जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी नहीं करा पाए कोई कार्रवाई!

अखिलेश यादव ने कहा कि एथनॉल की वजह से जंग और जंक दोनों की समस्या बढ़ रही है। पुरानी गाड़ियाँ एथनॉल के हिसाब से नहीं बनी हैं, इसीलिए बीमा कंपनियों के अपने एतराज हैं और कार-बाइक खराब होने पर उन्हें क्लेम न देने का एक और बहाना मिल जाता है। उन्होंने कहा कि आज के महंगाई के समय में जब माँ-बाप युवाओं को किसी तरह से लाखों रुपये में एक बाइक दिलाते हैं या युवा कार लोन लेकर अपनी गाड़ी का सपना पूरा करते हैं तो उनकी चिंता महंगा तेल भी होता है और एथनॉल की वजह से गाड़ी खराब होने और फिर ठीक कराने का लगातार बढ़ता खर्चा भी। सच तो ये है कि जब खानेपीने वाली चीजों से फ्यूल बनेगा तो खाद्य महंगाई बढ़ेगी साथ ही इसका नुकसान पर्यावरण को भी होगा क्योंकि एथनॉल के लिए पानी की भी बहुत खपत होती है। सरकार बताए कि चंद मुनाफाखोरों के लिए वो जनता का शोषण क्यों कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

राम मंदिर ट्रस्ट से “दाता आश्वासन प्रमाणपत्र” की मांग

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस ; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

 

Spread the love

Nepal
Analysis homeslider

महाविलोपन: नेपाल ट्रेलर है, खतरा बहुत बड़ा

Nepal केदार घाटी में 2013 में जब लघु प्रलय उत्पन्न हुआ तो उसे केवल प्राकृतिक आपदा मान कर दुनिया आगे बढ़ गई। अब तिब्बत से लेकर नेपाल और उसके लपेटे में बिहार आया है तब भी इसको प्राकृतिक आपदा कहा जा रहा। यह नितांत झूठ है। यह मनुष्य की लोभी संस्कृति की ओर तेजी से […]

Spread the love
Read More
Police
Crime News homeslider

मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला

Police को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Religion

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सिर्फ तीन  घंटे 51 मिनट का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार इस साल  28  अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण रक्षाबंधन का मुख्य पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन […]

Spread the love
Read More