भाजपा सरकार पर भड़क उठीं अनुराधा पौडवाल

Anuradha Paudwal

93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो

Anuradha Paudwal :  नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं सिंगर अनुराधा पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि लोग विश्वगुरु बनने की बातें करते हैं, लेकिन भारत में मौजूदा समय में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा है, ‘कुछ सालों पहले तक मेरे मन में बहुत आता था कि हम विश्वगुरु बनेंगे, लेकिन अभी मैं देखती हूं कि विश्वगुरु को विरोधाभासी करने वाली चीजें ही ज्यादा हो रही हैं। कहां से हम विश्वगुरु बनेंगे। या तो हम विश्वगुरु-विश्वगुरु करना बंद करें, या तो ये सब नॉनसेंस बंद करें।’

‘क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था, मुझे समझ नहीं आता कि हम एजुकेटेड बनना चाहते हैं, लेकिन हमारे देश में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। तो विश्वगुरु का बेस क्या है। ख्वाब के ऊपर तो आप चल नहीं सकते। आपको कुछ तो करना पड़ेगा ना।’ आगे सिंगर ने कहा, ‘राम राज्य की बात करते हैं, इधर तो मंदिर पर ही डाका हो गया। मैं ये कहना चाहती हूं कि विश्वगुरु के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन इससे जुड़ी हुई जो चीजें हैं, वो कौन सी हैं, उसकी लिस्ट भेजो। ताकि हम उस पर चलें।’

यह भी पढ़ें

दीपिका पर अपने बयान से मुजम्मिल फिर सुर्खियों में

 

सरकार से जुड़े बयान देकर चर्चा में ये सेलेब्स

अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का बचाव किया- अनुपम खेर ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राम मंदिर चोरी का बचाव किया। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। बयान सामने आने के बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से उनकी मर्सिडीज कार का एवरेज 15 से 5 हो चुका है। एथेनॉल पर सवाल उठाने के बाद अब कई यूजर्स उनकी 50 करोड़ से 100 करोड़ पहुंच चुकी संपत्ति पर सवाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ जांच की मांग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट अब जल्द निपटायेगा पुराने केस

कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

अनुराधा पौडवाल भारत की सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ भजन, भक्तिगीत और कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, बेटा, हीरो जैसी फिल्मों में कई सुपरहिट गीत गाए। फिल्मी गीतों के अलावा उनके भजन एल्बम जैसे शिव अमृतवाणी, हनुमान अमृतवाणी और देवी-भक्ति गीत पूरे देश में बेहद लोकप्रिय हुए। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार, कई राज्य स्तरीय सम्मान और 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनके पति अरुण पौडवाल संगीतकार थे और संगीत निर्देशक SD बर्मन के सहायक के रूप में भी काम कर चुके थे। 1991 में उनका निधन हो गया। उनकी बेटी कविता पौडवाल भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके बेटे आदित्य पौडवाल संगीत संयोजक (म्यूजिक अरेंजर) थे। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, ओड़िया, गुजराती, बंगाली, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, नेपाली और अन्य भाषाओं में भी गीत गाए हैं। 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल

तमिलनाडु में गोहत्या रोकने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने पलटा

ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे आमिर

 

Spread the love

New Delhi
National Politics

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई

New Delhi: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और विपक्ष के बीच मुलाकात को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की मांग पर CJI की ओर से भेजा गया जवाबी पत्र सामने आया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि मुख्य न्यायाधीश […]

Spread the love
Read More
Reykjavik
homeslider National

विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया

शाश्वत तिवारी Reykjavik: जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरों के बीच, विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आइसलैंड के रेकजाविक में आयोजित आर्कटिक सर्कल असेंबली (ACA) 2026 की सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वह तीन दिनों की आइसलैंड के कूटनीतिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने ध्रुवीय क्षेत्रों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More