विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया

Reykjavik

शाश्वत तिवारी

Reykjavik: जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरों के बीच, विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आइसलैंड के रेकजाविक में आयोजित आर्कटिक सर्कल असेंबली (ACA) 2026 की सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वह तीन दिनों की आइसलैंड के कूटनीतिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने ध्रुवीय क्षेत्रों में हो रहे बदलावों और वैश्विक जलवायु तंत्र पर उनके प्रभावों को लेकर भारत का दृष्टिकोण मजबूती से प्रस्तुत किया।

ये भी पढें

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार असेंबली के दौरान, राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने “पिघलते ध्रुव: भारत और सिंगापुर का नज़रिया” नामक एक महत्वपूर्ण प्लेनरी सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत ने रेखांकित किया कि आर्कटिक में बढ़ता तापमान केवल एक क्षेत्रीय समस्या नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में समुद्र के स्तर, मौसम के पैटर्न और जैव विविधता को प्रभावित कर रहा है।

WhatsApp Image 2026 10 12 at 3.36.12 PM
भारत ने विशेष रूप से आर्कटिक, हिमालय (तीसरा ध्रुव) और वैश्विक जलवायु प्रणालियों के बीच के अंतर्संबंधों पर ज़ोर दिया। मंत्रालय ने बताया इस वैश्विक मंच पर भारत की ओर से एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसका विषय था “आर्कटिक और जलवायु परिवर्तन: ऑब्जर्वर देशों का नज़रिया”। इस सत्र की शुरुआत करते हुए राज्य मंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि भूगोल कभी भी जलवायु प्रणालियों की सीमाएं तय नहीं कर सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि भारत आर्कटिक से भौगोलिक रूप से दूर है, लेकिन वहां आने वाले बदलावों का सीधा असर भारतीय मानसून और कृषि चक्र पर पड़ता है।

ये भी पढें

DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था

 

अपने कूटनीतिक वक्तव्य में राज्य मंत्री ने ‘भारत की आर्कटिक नीति 2022’ का संदर्भ दिया, जो विज्ञान, पर्यावरण, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, प्रशासन और क्षमता निर्माण के छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। उन्होंने स्वालबार्ड में स्थित भारत के ‘हिमाद्री’ अनुसंधान स्टेशन का जिक्र करते हुए विज्ञान-प्रथम दृष्टिकोण, पोलर रिसर्च और सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इससे इतर सिंह ने आइसलैंड के पर्यावरण, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन मंत्री जोहान पॉल जोहानसन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसके बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा स्वच्छ/नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर सार्थक बातचीत हुई। हम इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने जुड़ाव को और गहरा करने तथा दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद
DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

 

 

 

Spread the love

One thought on “विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया”

Comments are closed.

Sudan
homeslider International

सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत

मानवाधिकार संगठन ने मिस्र की वायुसेना पर लगाया आरोप Sudan: वेस्ट एशिया में हमले और खून-खराबे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सूडान से खबर आई है कि सोने की एक खदान पर कथित हवाई हमले में कम से कम 72 मजदूरों की जान चली गई। यह खदान सूडान के रिवर […]

Spread the love
Read More
Navratri Day 3 2026
homeslider Religion

नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग

Navratri Day 3 2026: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 13 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों को साहस, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को लगातार मिल रही चुनावी हार के लिए पार्टी नेतृत्व और उसकी ‘वैचारिक शून्यता ‘को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अब ऐसी स्थिति हो गयी है कि भगवान श्री राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात की बात कर रहे हैं। BJP के वरिष्ठ नेता […]

Spread the love
Read More