दीपिका पर अपने बयान से मुजम्मिल फिर सुर्खियों में

वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था

Deepika Padukone : एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम अपने उस पुराने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2 साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रहने के बाद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ये भी दावा किया था कि दीपिका ने खुद उन्हें प्रपोज किया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर ने सफाई दी है।

मुजम्मिल इब्राहिम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘जिस इंटरव्यू की चर्चा की जा रही है और जिसे गलत तरीके से “ताजा दावा” बताकर पेश किया जा रहा है, वह वास्तव में एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। इस समय जो क्लिप्स वायरल हो रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के केवल कुछ छोटे हिस्से हैं।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘एडिटिंग की प्रोसेस में अक्सर झिझक, पूरा संदर्भ और जिन विषयों पर सम्मानपूर्वक बात की गई थी, वह सब खो जाता है। ऐसे में जब बातचीत के कुछ अंशों को अलग करके देखा जाता है, तो उनका वास्तविक अर्थ और संदर्भ बदल सकता है।’

इसके अलावा मुजम्मिल लिखते हैं, ‘मैंने हमेशा अपने अतीत से जुड़े लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है और यह आज भी नहीं बदला है। दूसरों की तरह मैंने भी कई साल अपने काम और अपनी जिंदगी को संवारने में लगाए हैं, और मेरी इच्छा है कि बातचीत का केंद्र भी उसी पर बना रहे। मैं अपनी बात ईमानदारी से कहने पर कायम हूं और उसे सम्मानपूर्वक कहने पर भी।’

क्या था मुजम्मिल इब्राहिम का पुराना बयान

कुछ महीनों पहले एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ कानन ने मुजम्मिल से पूछा था कि क्या आप दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे। मुजम्मिल ने इस बारे में बात करने से इनकार करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी है। हम बहुत अच्छे दोस्त थे और अब भी हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’

इस पर उनसे पूछा गया कि आप उन्हें उस वक्त डेट कर रहे थे। इस पर एक्टर ने कहा था,’ जब मैं मॉडलिंग करता था, तब मैं दीपिका से मिला था, हमने साथ में शो किया था। उन्होंने मुझे ग्लैडरेड्स इंडिया शो और परदेसिया गाने में देखा था। हम मिले थे, लेकिन फिर मैं विदेश चला गया। मैं टेक ऑफ कर गया था, अच्छे लेवल पर।’

एक्टर ने आगे बताया कि जब दीपिका बॉम्बे में नई आई थीं, तब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ, जो 2 साल तक चला। मुजम्मिल ने ये भी बताया कि दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन ब्रेकअप एक्टर ने किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पछतावा है, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे किसी को छोड़ने का कभी पछतावा नहीं हुआ। मैं सख्त लौंडा हूं।

उस वक्त मैं स्टार था और वो नहीं थीं। हालांकि बाद में वो बड़ी स्टार बनीं, अब लोग मुझे नहीं जानते, लेकिन उन्हें जानते हैं। मैं उनका फैन हूं, उनकी मूवीज देखता हूं।’ हालांकि अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें काफी काट-छांट है। असल वीडियो में मुजम्मिल बार-बार इस टॉपिक पर बात करने से इनकार कर रहे थे, हालांकि शॉर्ट वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है।

कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम

मुजम्मिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी और कई बड़े फैशन ब्रांड्स व विज्ञापनों का हिस्सा रहे। साल 2003 में उन्होंने ग्लैडरेग्स मैनहंट का खिताब जीता, जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री में पहचान मिली। भारत के अलावा उन्होंने विदेशों में भी मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। वह हाईएस्ट पेड मॉडल हुआ करते थे।

उन्होंने 2007 में फिल्म धोखा से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट ने किया था और इसे महेश भट्ट ने लिखा था। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शोज और  OTT  प्रोजेक्ट्स में भी अभिनय किया है। हाल ही में वो स्पेशल ओप्स में नजर आए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सुप्रीम कोर्ट अब जल्द निपटायेगा पुराने केस

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नही : योगी

 

 

Spread the love

One thought on “दीपिका पर अपने बयान से मुजम्मिल फिर सुर्खियों में”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More