एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव गोमती नदी में उतराता मिला, इलाके में फैली सनसनी

नहीं हो सकी शव की पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ए अहमद सौदागर

Lucknow crime news : राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर हो या फिर गोमती नदी में हत्या कर शव फेंकें का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चौक थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। उसके माथे पर गहरे घाव व शरीर पर रगड़ के निशान जैसे लग रहे थे। इससे आंशका जताई जा रही है और युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक कर कातिल भाग निकले। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौक थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सोमवार को एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि युवक के माथे और शरीर पर कई गहरे घाव जैसे निशाना लग रहे थे और पहनावे से ऐसा लगता है कि युवक किसी ठीक-ठाक परिवार से है। युवक की लंबाई करीब पांच फीट सात इंच,गोरा रंग, पहनावा फूल आस्तीन की काला सफेद चेकदार शर्ट, फूल लोअर के अलावा सिर मुंडा हुआ था और हल्की दाढ़ी है।

पहनावे के आधार पर पुलिस शव की पहचान के कराने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि शरीर पर पहने कपड़े और अन्य हुलिया आसपास के जिलों के थानों पर भेज दी गई है। इंस्पेक्टर चौक के मुताबिक आसपास के गली-मोहल्लों, गांवों के अलावा अन्य क्षेत्रों व लापता युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

भाजपा सरकार पर भड़क उठीं अनुराधा पौडवाल

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

 

 

 

Spread the love

12 thoughts on “एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव गोमती नदी में उतराता मिला, इलाके में फैली सनसनी

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी

तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था आदर्श मिश्रा माता-पिता और बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं हमेशा के लिए परिवार को टीस दे गया तुषार, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल ए अहमद सौदागर Lucknow: इकलौते बेटे और जीवन के आखिरी सहारा आदर्श मिश्रा तुषार को खोने के बाद पिता प्रमोद मिश्रा, मां शीला […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और […]

Spread the love
Read More
Crime News

मानकनगर: नहर में उतराता मिला दो लोगों का शव

हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं कनौसी पुल के पास नहर में मिले दोनों के शव ए अहमद सौदागर Lucknow : मानकनगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के पास बुधवार को नहर में दो लोगों का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों को देख आसपास के लोगों ने […]

Spread the love
Read More