रोडवेज बस ने तीन को कुचला, मौत

Unnao Road Accident

Unnao Road Accident : उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने तीन लोगों को कुचल  दिया। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे में बस परिचालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस ने पहले हाईवे पर आगे चल रहे एक डंपर में टक्कर मार दी थी। इसके बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। तभी बस चालक ने वाहन को अचानक लापरवाही से बैक किया। इसमें चार लोग कुचल गये।

इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र (50) पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती तथा रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अध्यक्ष ही बनाये गये जिला पंचायत प्रशासक

JD पशुपालन (प्रशासन) पर गंभीर आरोप

गडकरी बोले-E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब, तो पुर्जे मुफ्त बदलें

एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार

 

 

 

Spread the love

One thought on “रोडवेज बस ने तीन को कुचला, मौत”

Comments are closed.

Manas Bajpai Murder Case
Crime News

गोमतीनगर: दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी मामले में कहां से आया अवैध असलहा?

यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने उठाया सवाल तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप मिठाई वाला चौराहा व हुसड़िया चौराहे पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर जैसे भीड़भाड़ वाले पाश इलाके में बीस अगस्त 2026 को दिनदहाड़े हुई हत्या […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

Gosaiganj: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बहेड़ा गांव के पास हुई हुई घटना का मामला पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow :  राजधानी में महिलाओं के साथ दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है जो थमने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

Police जीप से टकराई कार तो खुला तस्करी का राज, तलाशी में 10.37 किलो सोना बरामद

कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर कार ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। तलाशी में कार से सोने की 10 ईटें बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Lucknow: up के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप […]

Spread the love
Read More