Gosaiganj: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

Lucknow पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बहेड़ा गांव के पास हुई हुई घटना का मामला

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले

शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Lucknow :  राजधानी में महिलाओं के साथ दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक पचास वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार शाम सात बजे उसका शव के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी जाने वाले रोड स्थित बहेड़ा गांव के पास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आंशका है कि दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी जाने वाले रोड स्थित बड़ेहा गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। महिला पिंक कलर का शूट, काले रंग का सलवार, भूरे रंग का दुपट्टा तथा दाहिने हाथ में हरे व लाल रंग की चूड़ियां पहन रखी थी।

महिला की चप्पल नदारद थी। आसपास के लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। शाम करीब सात बजे शव पड़े होने की खबर मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। स्थानीय लोग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि मृतका की तस्वीर आसपास के जिलों के थानों पर भेज दी गई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

शिव अंश रूप में विख्यात हैं दंतेवाड़ा के आठ भैरव भाई

छिंदगांव: जहां माता पार्वती ने इंद्राणी को इंद्र से मिलाया

Police जीप से टकराई कार तो खुला तस्करी का राज, तलाशी में 10.37 किलो सोना बरामद

मायावती के वार पर अखिलेश का पलटवार, बोले- सपा गठबंधन नहीं तोड़ती

Spirit विवाद पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, वांगा के भाई के दावे के बीच लाइक की पोस्ट

पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, रावलपिंडी में छह महीने के लिए सेना तैनात

जेल अफसरों की वसूली से आत्महत्या कर रहे कैदी!

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Crime News

चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे

अधिकारियों के पेंच कसने के बाद भी संगीन घटनाओं की जांच पड़ताल में नहीं बढ़ रहे कदम हवा में पुलिस चला रही तीर, परिजनों को मिल रही निराशा खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : कहते हैं कि अपराधी मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सुबूत जरुर छोड़ता है। पुलिस उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More