गुड सोनभद्र पुलिस, बरामद किये 207 गुम मोबाइल

Sonbhadra Police : जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सोनभद्र पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब30 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

सर्विलांस और SOG टीम ने मिलकर की कार्रवाई

मोबाइल फोन की तलाश के लिए सर्विलांस सेल, SOG टीम और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग की। CEIR पोर्टल के जरिए गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और उनकी लोकेशन की जानकारी जुटाकर बरामदगी सुनिश्चित की गई। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल धारकों ने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, यह सफलता सर्विलांस सेल, SOG टीम और जिले के विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय, तकनीकी दक्षता और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है।

 

मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

सोनभद्र पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या गुम होने की स्थिति में बिना देरी किए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाने में सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस के लिए मोबाइल को तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर बरामद करना आसान हो जाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

अनोखे अंदाज में दिखी डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग, आलिया ने शेयर किया पोस्टर

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते केस से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बड़ी बैठक

‘संस्कृति कपड़ों से नहीं, दिल में होती है’, कंगना के टिप्पणी पर कृति सेनन ने दिया जवाब

सर्वाइकल कैंसर रोकने को बढ़ी अल्लू-अर्जुन फैंस की टीम

Spread the love

One thought on “गुड सोनभद्र पुलिस, बरामद किये 207 गुम मोबाइल”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

हाइब्रिड बीजों से सरसों की खेती को मिलेगी नई ताकत, जानें किसानों के अनुभव

हाइब्रिड बीजों से बढ़ सकती है सरसों की पैदावार, राजस्थान और हरियाणा के किसानों को मिल सकते हैं बेहतर नतीजे New Delhi : अक्टूबर 2026। सरसों की बुवाई का सीजन नजदीक आते ही किसानों के लिए बेहतर बीजों का चयन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करना अहम हो गया है। फिक्की और सीसीएस एनआईएएम की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित

आशीष द्विवेदी Siddharthnagar: बढ़नी में वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन में रिपोर्टर्स क्लब बढ़नी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और […]

Spread the love
Read More