Police जीप से टकराई कार तो खुला तस्करी का राज, तलाशी में 10.37 किलो सोना बरामद

कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर कार ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी।

तलाशी में कार से सोने की 10 ईटें बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Lucknow: up के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा तो 10 किलो 26 ग्राम सोने की 10 ईंटें बरामद हुईं। सोने की कीमत 16.18 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार थाना प्रभारी समेत सभी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद भाग रहे दोनों युवकों को पुलिस ने पकड़कर जब कार की तलाशी ली तो उसमें सोने की 10 ईंटें निकल आईं। पुलिस के मुताबिक बरामद सोने का कुल वजन करीब 10 किलो 26 ग्राम है। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 16 करोड़ 18 लाख चार हजार 361 रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले की जांच अब कस्टम एवं सीमा शुल्क विभाग करेगा।

 

अधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी से संबंधित अभिलेखों की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद कस्टम अधिकारी बरामद सोना और आरोपियों को अपने साथ लखनऊ ले गए।

कार की तलाशी में मिलीं सोने की 10 ईंटें

सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात मैं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से अपनी टीम के साथ कार से कांवड़ यात्रा ड्यूटी से लौट रहा था। किलोमीटर 171 के पास जब हम पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे पुलिस जीप डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने वाली कार में महाराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल और नेपाल के पाल्पा जिले निवासी सरोज पंत सवार थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इसमें सोने की 10 ईंटें बरामद हुईं। सूचना पर तालग्राम पुलिस ने दोनों आरोपितों, कार और सोने को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढें

up चुनाव से पहले योगी को ‘फ्री हैंड’! BJP में बड़ा बदलाव

 

सोने की कीमत 16 करोड़ से ज्यादा

सोने की बड़ी खेप मिलने की सूचना पर GST, इंटेलिजेंस, कस्टम समेत अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में तीन दिन पहले भी नेपाल से दिल्ली तक तीन सोने की ईंटें पहुंचाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां अब तस्करी के स्रोत, नेटवर्क और दिल्ली में डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटीं हैं। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी कर नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही सोने की खेप बरामद हुई थी। सोना और दोनों आरोपियों को कस्टम अफसरों के हवाले कर दिया गया है।

खास बात यह है कि कार गोरखपुर से दिल्ली की तरफ निकली थी। रास्ते में कई जिलों की पुलिस को चकमा देकर कन्नौज तक पहुंच गई। कन्नौज में हादसे के बाद कार की तलाशी ने पूरा खेल खोल दिया।

दिल्ली तक जुड़ेंगी सोने की कड़ियां

संदीप जायसवाल और सरोज पन्त हिरासत में हैं। कस्टम विभाग मामले की आगे की जांच कर रहा है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि सोना कहां से आया, गोरखपुर में किसने सौंपा, ठूठीबारी के रियाज की इसमें क्या भूमिका है, दिल्ली के दरियागंज में इसे किसे दिया जाना था और कार नंबर-कोड के जरिए खेप लेने वाला अज्ञात व्यक्ति कौन था।

कन्नौज में हुआ हादसा

फिलहाल इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का सबसे बड़ा सुराग बन गया है। एक टक्कर ने उस कार को रोक दिया, जो सात जिलों को पार कर करोड़ों का सोना लेकर दिल्ली पहुंचने वाली थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली में पुलिस पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; VIDEO

23 को नहीं 24 अगस्त को व्रत रखेंगे वैष्णव, कल है पुत्रदा एकादशी

फोन की मांग को लेकर विवाद, पहाड़ी से गिरने के बाद परिवार के तीन सदस्यों की मौत

रविवार को बनेंगे तरक्की के योग, इन राशियों को होगा लाभ

36 घंटे में खुला पेपर लीक का राज, प्रोफेसर ने लिफाफे में छेद कर प्रश्नपत्र किया लीक

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है। वृषभ : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
Crime News

BBD: ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर बदमाशों ने युवक को बुलाया फिर बंधक बनाकर लूटा

मारपीट कर दस हजार रुपए ऑनलाइन कराया ट्रांसफर BBD क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई घटना का मामला चारों हमलावर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में बेखौफ लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राइंडर ऐप के […]

Spread the love
Read More