
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से चार युवको ने किशोरी को कथित तौर पर ब्लैकमेल और परेशान कर रहे थे। घटना से कुछ देर पहले ही एक युवक ने किशोरी के भाई को फोन कर धमकी दी थी। इसके करीब आधे घंटे बाद किशोरी घर में फंदे से लटकी मिली। मामला हरिपर्वत थाना क्षेत्र के नगला छिद्दा इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप
किशोरी के पिता मूल रूप से मथुरा के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से आगरा में किराए के मकान में रह रहे हैं। परिवार के अनुसार, कुछ समय पहले किशोरी की एक सहेली के जरिए मोहल्ले के युवक मृत्युंजय से उसकी पहचान हुई थी। आरोप है कि बाद में युवक ने किशोरी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि मृत्युंजय के साथ अनुज, दीपक और प्रियांशु भी किशोरी को परेशान करते थे। वे कथित तौर पर उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाते और विरोध करने पर उसका रास्ता रोकते थे।
ये भी पढें
पहले भी पुलिस से की गई थी शिकायत
परिजनों के मुताबिक, युवकों की हरकतों को लेकर पहले पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि परिवार ने बदनामी के डर से उस समय मुकदमा दर्ज नहीं कराया। आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से युवकों का हौसला बढ़ गया और वे किशोरी को लगातार परेशान करते रहे। परिवार का यह भी कहना है कि आरोपी कई बार किशोरी का पीछा करते और घर के बाहर आकर दरवाजा पीटते थे।
मौत से पहले भाई को आया धमकी भरा फोन
परिवार के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर में मृत्युंजय ने किशोरी के भाई को फोन किया। आरोप है कि फोन पर उसने धमकी देते हुए कहा कि उस दिन उसकी बहन की मौत होगी या फिर उसकी। इस कॉल के बाद परिवार में डर का माहौल बन गया। बताया गया कि फोन आने के करीब आधे घंटे बाद किशोरी घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढें
15% तक चीनी के दाम में गिरावट, अभी और सस्ती हो सकती है चीनी!
परिवार को भी धमकाने का आरोप
किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि चारों युवक उनकी बेटी और परिवार को डराते-धमकाते थे। परिवार का दावा है कि आरोपियों की ओर से उनके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी जाती थीं। इसी वजह से किशोरी काफी डरी हुई रहती थी।
पुलिस के अनुसार, परिवार की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर में फंदे से लटका मिला शव
परिवार ने पुलिस को बताया कि घर का दरवाजा अंदर और बाहर दोनों तरफ से बंद मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना के बाद आरोपित युवक अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
15% तक चीनी के दाम में गिरावट, अभी और सस्ती हो सकती है चीनी!
दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट! नोएडा-गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बढ़ी परेशानी
जब 67 रन पर सिमटी टीम ने 359 का लक्ष्य चेज किया! बेन स्टोक्स की वो ऐतिहासिक पारी


One thought on “ब्लैकमेलर्स ने दी धमकी, किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान”
Comments are closed.