यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Rain

Rain देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद उमस बढ़ने की भी संभावना है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। IMD के लखनऊ केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में मेरठ के मवाना में 315 मिमी और मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत की भी खबर है।

राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर

राजस्थान में भारी बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 11 जुलाई के बाद राज्य में मानसून कमजोर रहेगा और अगले एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित

पश्चिम बंगाल, खासकर कोलकाता में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुलंदशहर जेल में थम नहीं रही अवैध वसूली और उत्पीड़न!

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और 118 सड़कें बंद हो गई हैं। देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 11 और 12 जुलाई के लिए बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि पुलिस ने राहत अभियान चलाकर 25 लोगों को सुरक्षित निकाला। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से सड़कें बंद हैं, कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

सुप्रीम कोर्ट में बेंच से बदजुबानी, बाहर निकाला गया याचिकाकर्ता

पूर्वोत्तर राज्यों में पूरे सप्ताह बारिश

IMD के अनुसार 10 से 16 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

क्या ऐसे बनेगा विकसित भारत?

शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

चंदा चोरों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही मोदी सरकार: प्रमोद तिवारी

चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार

पत्रकारिता और बेरोज़गारी का पोस्टमार्टम: सच, संघर्ष और सवाल

Spread the love

One thought on “यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

12 राशियों का राशिफल, जानें आज क्या होगा खास

Today’s Horoscope मेष : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर्व और दशहरा त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में की पैदल गश्त मातहतों के साथ DSP पूर्वी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा ए अहमद सौदागर Lucknow : रविवार को नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है और आगामी बीस अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व है। […]

Spread the love
Read More
Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More