उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत

IMD Weather Update

IMD Weather Update : मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। यह लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। 10 जिलों में बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर तीन से चार  फीट पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश के 69 शहरों में गुरुवार को बारिश हुई। बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हरदोई में दो  बहनें नदी में बह गईं। राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और छह  लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा दब गया। राज्य में छह  ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं। उत्तराखंड के टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप तीन सरकारी आवासीय परिसर में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वहां रहने वाले तीन परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है।

वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या  सात हुई

केरलम के वायनाड जिले में सुरंग निर्माण स्थल पर हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात  हो गई है। शुक्रवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। यह हादसा सात  जुलाई को वायनाड और कोझिकोड को जोड़ने वाली अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हुआ था।

हिमाचल : सिरमौर में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, लैंडस्लाइड का खतरा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने जिले में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है।

सुपर टायफून ‘बावी’ से मानसून की रफ्तार धीमी होगी

फिलीपींस के उत्तर में प्रशांत महासागर में सुपर टायफून ‘बावी’ बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। चौथी कैटेगरी के इस तूफान का असर तीन  से चार  हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है। जब तक यह तूफान चीन में नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अगले करीब एक हफ्ते तक अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर लैंडस्लाइड हुई। मलबा और पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया। इसके चलते करीब 100 से 150 यात्री रास्ते में फंस गए हैं। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर पानी का स्तर बढ़ने से घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है।

 छत्तीसगढ़: अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में द


क्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

चंपत, गोपाल और अनिल मिश्रा अब पैदल

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक ऊपर

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका भी गंभीर घायल

सोना ₹1,306 बढ़कर ₹1.44 लाख पर पहुंचा

 

 

 

Spread the love

One thought on “उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत”

Comments are closed.

Temple Donation CCTV
homeslider National

अयोध्या विवाद के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट

मुजराई मंदिरों में 24 घंटे CCTV से दान की निगरानी, SP ऑफिस से जुड़ेगा कंट्रोल रूम Temple Donation CCTV : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे और दान के गबन के आरोपों के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार […]

Spread the love
Read More
Jaishankar's Gulf visit
National Politics

जयशंकर का खाड़ी दौरा: विशाल भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करना उद्देश्य

शाश्वत तिवारी Jaishankar’s Gulf visit :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पाँच से दस जुलाई तक खाड़ी देशों के अपने रणनीतिक और सघन दौरे के तहत कुवैत की महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा की। इससे पहले उन्होंने बहरीन का सफल दौरा किया था। इस व्यापक पश्चिम एशिया कूटनीतिक मिशन का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, […]

Spread the love
Read More
E20 Petrol
Business National

गडकरी ने माना E20 पेट्रोल से हो रहा माइलेज प्रभावित

E20 Petrol :  देशभर में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा (E20 ब्लेंड) बढ़ाए जाने के बाद से वाहनों की परफॉर्मेंस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों का इंजन खराब हो रहा है और माइलेज घट रहा है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन […]

Spread the love
Read More