UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चुनावी वादे सामने रखकर राजनीतिक माहौल बनाना शुरू कर दिया है। वहीं, सहयोगी दल कांग्रेस अब अपनी चुनावी रणनीति को लेकर असमंजस में नजर आ रही है। सपा के पहले ही घोषणापत्र की दिशा तय कर देने से कांग्रेस के सामने अपनी अलग पहचान और गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
कांग्रेस के भीतर इस स्थिति से निपटने के लिए एक बीच का रास्ता निकालने पर विचार किया जा रहा है। पार्टी दो अलग-अलग घोषणापत्र जारी करने की योजना पर मंथन कर रही है। इनमें पहला घोषणापत्र कांग्रेस का अपना होगा, जबकि दूसरा समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर जारी किया जा सकता है। साझा घोषणापत्र में उन मुद्दों और वादों को जगह दी जाएगी, जिन पर दोनों दलों के बीच सहमति बनेगी।
पहले सीटों का बंटवारा, फिर साझा एजेंडे पर चर्चा
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, गठबंधन में रहते हुए अलग घोषणापत्र जारी करना कोई नई बात नहीं है। पार्टी बिहार में भी इस तरह की रणनीति अपना चुकी है। उनके अनुसार, यूपी में भी कांग्रेस अपना अलग चुनावी एजेंडा जनता के सामने रख सकती है और गठबंधन का साझा घोषणापत्र भी जारी किया जा सकता है।
हालांकि, कांग्रेस के भीतर एक दूसरा पक्ष भी है। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि घोषणापत्र पर विस्तार से चर्चा करने से पहले सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझाना जरूरी है। उनकी प्राथमिकता सपा के साथ गठबंधन में सम्मानजनक सीटें हासिल करना है। दिसंबर की शुरुआत में दोनों दलों के बीच बातचीत का अगला दौर होने की संभावना है। कांग्रेस जल्द ही अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का गठन भी कर सकती है।
PDA के मुद्दे पर अखिलेश ने बनाई बढ़त
अखिलेश ने संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। सपा की इस रणनीति ने कांग्रेस के सामने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत रखने की चुनौती बढ़ा दी है। कांग्रेस के लिए सवाल यह है कि सपा के साथ गठबंधन में रहते हुए वह अपनी अलग विचारधारा और चुनावी प्राथमिकताओं को किस तरह सामने रखे। दोनों दलों का लक्ष्य भाजपा को चुनौती देना है, लेकिन सीटों के बंटवारे और राजनीतिक प्रभाव को लेकर अंदरूनी मतभेद की आशंका बनी हुई है।
खरगे की नसीहत के बाद कांग्रेस में मंथन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लखनऊ दौरे के बाद प्रदेश संगठन में भी गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हुई है। खरगे ने नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की सलाह दी थी।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता चाहते हैं कि पार्टी गठबंधन में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर मजबूती से बातचीत करे। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के बयानों के बाद भी प्रदेश इकाई में अलग-अलग राय सामने आई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
समुद्री सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति का बड़ा संदेश
महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का बड़ा प्रस्ताव, लोकसभा में 850 और विधानसभा में 650 होंगी सीटें
हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय
