सुप्रीम कोर्ट में बेंच से बदजुबानी, बाहर निकाला गया याचिकाकर्ता

Supreme Court News

CJI तक को अपशब्द कह डाले

Supreme Court News : आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि किसी भी सामान्य न्यायालय में कोई याचिकाकर्ता ही सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के साथ बदजुबानी कर सकता है। लेकिन ऐसी हरकत हुई और वह भी सुप्रीम कोर्ट में। शुक्रवार को एक याचिकाकर्ता ने न केवल सुनवाई कर रही बेंच के साथ अभद्रता की अपितु CJI तक को अपशब्द कह डाले।  मामला लखनऊ का था। याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम में सुनवाई कर रही बेंच के सामने कागज फेंके और CJI के प्रति अपशब्द बोले। स्वाभाविक है इस पर हंगामा मचता। अंततः कोर्ट ने उस शख्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया, इसके बाद अदालत की कार्यवाही चल सकी। याचिका कर्ता का नाम प्रबल प्रताप के रुप  बताया जा रहा है

यह घटना जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और संबंधित व्यक्ति को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अदालत की कार्यवाही सामान्य रूप से फिर शुरू हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने पीठ के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने अदालत से कहा, “मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट, मैं आपको आदेश देता हूं कि लखनऊ के   ACP के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें।” याचिकाकर्ता के इस आपत्तिजनक रवैये और टिप्पणी पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई।

याचिकाकर्ता की टिप्पणी पर जस्टिस के.वी. विश्वनाथन ने पूछा, “क्या आप मुझे आदेश दे रहे हैं? क्या आप हमें आदेश दे रहे हैं?” इस पर याचिकाकर्ता ने जवाब दिया, “मुझे बस इतना ही कहना है। सब कुछ रिकॉर्ड में है।  इसके बाद उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपने केस से जुड़े दस्तावेज हवा में उछाल दिए। अदालत की कार्यवाही में व्यवधान पैदा होने पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया, उसे काबू में लिया और कोर्टरूम से बाहर ले गए। इसके बाद पीठ ने सुनवाई आगे बढ़ाई।

याचिकाकर्ता के अभद्र व्यवहार के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ अलग से कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। हालांकि, पीठ ने उसकी याचिका खारिज कर दी। कोर्टरूम में हुए हंगामे के बाद जस्टिस के.वी. विश्वनाथन ने कहा, “वह बहुत परेशान है। यह उसकी हताशा का परिणाम है। हमें उसके लिए केवल सहानुभूति है।” अदालत की इस टिप्पणी को संयम और संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है।

अवमानना की सजा के बारे में भी जानिये?

सुप्रीम कोर्ट के अवमानना की सजा अधिनियम, 1971 के तहत तय की जाती है। सुप्रीम कोर्ट के पास अवमानना के दोषी व्यक्ति को अधिकतम छह   महीने तक की कैद, या 2,000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों की सजा देने का अधिकार है। हालांकि, सजा तय करते समय कोर्ट मामले की गंभीरता, आरोपी के आचरण और माफी या सुधार की स्थिति को ध्यान में रखता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

देहाती मैडम को ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ से बड़ी उम्मीद

चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार

‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट

बर्बादी की कगार पर है नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में स्थित रामग्राम का बंबू हाउस

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “सुप्रीम कोर्ट में बेंच से बदजुबानी, बाहर निकाला गया याचिकाकर्ता”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही हैं

इन तीन संकेतों से कर सकते हैं आभास New Delhi: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं। जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि […]

Spread the love
Read More