गंभीर की कोचिंग, श्रेयस की कप्तानी पर सवाल

India T20 Review

भारत एक भी मैच नहीं जीता

India T20 Review :  इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद BCCI भारतीय टीम के परफॉर्मेंस का रीव्यू करने जा रहा है। हेड कोच गौतम गंभीर का रोल और टीम की रणनीति भी रिव्यू का हिस्सा होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी समीक्षा के दायरे में आएगी। यह दावा न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से किया है। रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड यह समझना चाहता है कि रणनीति और टीम चयन के स्तर पर कहां कमी रही। फिलहाल गंभीर और अय्यर पर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन उनके कामकाज की समीक्षा तय मानी जा रही है।

गंभीर का एग्रीमेंट 2027 तक है। अय्यर हाल ही में कप्तान बनाए गए हैं।  भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे में जीरो-दो से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। जबकि, टीम इंग्लैंड के खिलाफ पाँच मैचों की टी-20 सीरीज में जीरो-तीन से पिछड़ रही है। एक मैच नो रिजल्ट रहा था। एक दिन पहले टीम सीरीज के चौथे मैच में नौ विकेट से हार गई थी।

यह भी पढ़ें

चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार

12 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को हराया

2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 सीरीज खेली गईं, जिनमें भारत ने पाँचऔर इंग्लैंड ने चार जीतीं। एक सीरीज ड्रॉ रही थी।

अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज गंवाई

BCCI ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, यह फैसला अब तक टीम के पक्ष में नहीं गया है। भारत लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हार चुका है। इंग्लैंड दौरे से पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो-जीरो से सीरीज गंवानी पड़ी थी, जो भारत की आयरलैंड के खिलाफ पहली टी-20 सीरीज हार थी।

यह भी पढ़ें

देहाती मैडम को ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ से बड़ी उम्मीद

ब्रिस्टल में 13.5 ओवर में हारे

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान अय्यर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। जवाब में इंग्लैंड ने 159 रन का लक्ष्य 13.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की बाइलेटरल टी-20 सीरीज जीती।

पहली बार आयरलैंड से भी हारे

इंग्लैंड से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी दो टी-20 मैचों की सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम को 2023 के बाद किसी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। 2023 में वेस्टइंडीज ने तीन-दो से हराया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार

‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट

बर्बादी की कगार पर है नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में स्थित रामग्राम का बंबू हाउस

 

Spread the love

One thought on “गंभीर की कोचिंग, श्रेयस की कप्तानी पर सवाल”

Comments are closed.

Colombo
Sports

IND vs SL Day 2: ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ने कसा शिकंजा, 503 रन पर पारी घोषित

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण ध्रुव जुरेल का शानदार शतक […]

Spread the love
Read More
Sports

दो शतक के पीछे छिपा पडिक्कल का ‘बैकफुट फॉर्मूला’, स्पिनरों की बढ़ी टेंशन

देवदत्त पडिक्कल का बैकफुट अटैक Padikkal vs Spinners: श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक लगाकर देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। हालांकि उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात सिर्फ शतक या रन नहीं, बल्कि स्पिनरों के खिलाफ अपनाई गई उनकी शानदार तकनीक है। श्रीलंका की स्पिन मददगार परिस्थितियों […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More