भारत ने जिनेवा में रखा ‘सुरक्षित और जवाबदेह AI ’ का रोडमैप

    शाश्वत तिवारी

Global South AI :  स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)  गवर्नेंस पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र के दो दिवसीय ग्लोबल डायलॉग में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस उच्च स्तरीय वैश्विक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का उत्तरदायी, सुरक्षित और जन-केंद्रित दृष्टिकोण मजबूती से प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में विदेश राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि एआई का विकास और वैश्विक प्रशासन मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा भारत का दृढ़ विश्वास है कि जिम्मेदार एआई गवर्नेंस के लिए मानवीय निगरानी बनाए रखना, मानवाधिकारों का सम्मान करना और इसके दुरुपयोग को रोकना अनिवार्य है।

विदेश राज्य मंत्री ने जोर दिया कि ये सिद्धांत यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि AI  प्रणालियां सीमाओं के पार नैतिक, सुरक्षित और सभी के लिए फायदेमंद तरीके से काम करें। अपने संबोधन की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए सिंह ने लिखा इस बात पर जोर दिया कि एआई गवर्नेंस इंसानों पर केंद्रित, समावेशी और भरोसे पर आधारित होनी चाहिए, जिसमें इंसानों की सार्थक निगरानी और मानवाधिकारों का सम्मान हो। हमें क्षमता की कमियों को भी दूर करना होगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ‘ग्लोबल साउथ’ एआई के भविष्य को आकार देने में सार्थक रूप से भाग ले सके। भारत ऐसे एआई भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है जो सुरक्षित, भरोसेमंद और समावेशी हो।’’

राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत का एआई विजन PM नरेंद्र मोदी के ‘मानव’ सिद्धांतों पर आधारित है, जिसे इसी साल नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI  इम्पैक्ट समिट’ में प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने ‘एमएएनएवी’ के पांचों स्तंभों- नैतिक व्यवस्था, जवाबदेह शासन, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुलभ एवं समावेशी ढांचा और कानूनी रूप से मान्य एवं सत्यापित एआई को भी स्पष्ट किया। उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) का पक्ष लेते हुए कहा कि आज मौजूद क्षमता अंतराल को पहले खत्म करना होगा, ताकि तकनीक के इस युग में कोई भी देश पीछे न छूटे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अभी सही वैश्विक नीतियां नहीं बनीं, तो AI असमानताओं को और गहरा कर सकता है।

जिनेवा स्थित यूएन में भारतीय के स्थायी मिशन ने एक्स पर लिखा इस दौरान माननीय राज्य मंत्री ने ‘भारत से जिनेवा- बड़े पैमाने पर एआई के असर पर एक ग्लोबल सम्मेलन’ नामक एक साइड-इवेंट में भी मुख्य भाषण दिया। इसका आयोजन भारतीय मिशन ने ग्लोबल इनोवेशन स्क्वायर के साथ मिलकर किया। राज्य मंत्री ने जिम्मेदार, समावेशी और मानव-केंद्रित एआई के भारत के विजन को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि इसके फायदे समाज के हर वर्ग तक पहुंचने चाहिए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार ,सेंसेक्स 1800 अंक टूटा

CM योगी ने की मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना

IPL में छक्कों की बरसात, इंग्लैंड में संघर्ष… आखिर वैभव सूर्यवंशी से कहां हो रही चूक?

अल्फा’ की पांचवें दिन बढ़ी कमाई, ‘बेबी डू डाई डू’ हो रही ड्राई

 

 

 

Spread the love

One thought on “भारत ने जिनेवा में रखा ‘सुरक्षित और जवाबदेह AI ’ का रोडमैप”

Comments are closed.

Accra
International

‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

शाश्वत तिवारी Accra: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर छह से 10 अक्टूबर तक घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अफ्रीकी दौरे के पहले चरण में घाना की राजधानी अकरा पहुंचे विदेश मंत्री का उनके समकक्ष सैम ओकुद्ज़ेटो अब्लाक्वा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च स्तरीय […]

Spread the love
Read More
Kochi
International

कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

शाश्वत तिवारी Kochi: सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत की मेजबानी में केरल के कोच्चि में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां EAS (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) सम्मेलन आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और नेविगेशन की […]

Spread the love
Read More
Threat to the US from Iran
International

ईरान को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता? UK से हटाए गए B-1 बमवर्षक

Threat to the US from Iran: ईरान से जुड़े संभावित सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF Fairford एयरबेस से अपने B-1 बमवर्षक विमानों को वापस अमेरिका बुला लिया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका की सैन्य रणनीति और यूरोप में उसकी बमवर्षक तैनाती को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों […]

Spread the love
Read More