अल्फा’ की पांचवें दिन बढ़ी कमाई, ‘बेबी डू डाई डू’ हो रही ड्राई

Alpha Collection Day 5

आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार

Alpha Collection Day 5 : आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ और ‘बेबी डू डाई डू’  तीन जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म का जलवा बरकरार है और हुमा कुरैशी की मिस्ट्री-थ्रिलर की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती दिनों में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। हालांकि, सोमवार को ‘अल्फा’ ने भारत और विदेशों में कोई खास कमाई नहीं की। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ का कलेक्शन पहले दिन से ही निराशाजनक रहा है। अब इन दोनों फिल्मों के पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे पांच

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार पांचवें दिन ‘अल्फा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7,173 शो में 4.25 करोड़ रुपये कमाए। यह चौथे दिन की 3.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 10.4% की बढ़त है। इन नए आंकड़ों के साथ फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 42.10 करोड़ हो गई है, जबकि रिलीज के पांच दिनों बाद इसकी भारतीय ग्रॉस कमाई 50.23 करोड़ रुपये है। विदेशी बाजार में ‘अल्फा’ ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 19.80 करोड़ रुपये हो गई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 70.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बेबी डू डाई डू के पांच वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार ‘बेबी डू डाई डू’ ने पांच  वें दिन यानी अपने पहले मंगलवार को 697 स्क्रीन्स से 36 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये रहा। फिल्म की कुल कमाई उम्मीद से बहुत कम है। ‘अल्फा’ से मिल रही टक्कर, दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और धीमी रफ्तार ने ‘बेबी डू डाई डू’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाला है।

आलिया भट्ट-हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्में

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में आलिया नजर आने वाली हैं। इसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। वहीं हुमा कुरैशी के काम की बात करें तो वह जल्द ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में दिखाई देंगी, जो 26 अगस्त रिलीज होने के लिए तैयार है।

 


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

IPL में छक्कों की बरसात, इंग्लैंड में संघर्ष… आखिर वैभव सूर्यवंशी से कहां हो रही चूक?

अब इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी

अयोध्या में श्रद्धालुओं से वसूली का नया खुलासा

पूर्व सपा विधायक के यहां ED के छापे, पार्टी के लिए तगड़ा झटका

 

Spread the love

One thought on “अल्फा’ की पांचवें दिन बढ़ी कमाई, ‘बेबी डू डाई डू’ हो रही ड्राई”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment

61 की उम्र में आमिर खान बनेंगे 25 साल के युवक, ‘ललकारा’ के लिए शुरू की तैयारी

Mumbai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने लुक और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘ललकारा’ के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में आमिर को करीब 25 साल के युवक के किरदार में नजर आना है। यही वजह है कि उन्होंने अपने […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा

करिश्मा कपूर की दीवानी थीं कंगना रनौत Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर अपनी पुरानी याद साझा की है। कंगना ने बताया कि वह बचपन में […]

Spread the love
Read More
Deepika Padukone 'Spirit' controversy
Entertainment

Spirit विवाद पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, वांगा के भाई के दावे के बीच लाइक की पोस्ट

Deepika Padukone ‘Spirit’ controversy: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर फिल्म ‘Spirit’ से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनके अलग होने के काफी समय बाद अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय के एक दावे ने पुराने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस दावे में कहा गया था […]

Spread the love
Read More