अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार ,सेंसेक्स 1800 अंक टूटा

Sensex Today : शेयर बाजार में अचानक कोहराम (Stock Market Crash) मच गया है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद आखिरी कारोबारी घंटे में बड़ा भूचाल आया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1800 अंक से ज्यादा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 550 अंक से ज्यादा फिसल गया। लार्जकैप, मिडकैप से लेकर स्मॉलकैप तक हर ओर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट का सीधे डोनाल्ड ट्रंप से कनेक्शन नजर आ रहा है, जिन्होंने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है और इसके बाद मार्केट क्रैश हो गया।

रेड में ओपन, फिर क्रैश हुए सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई थी और मार्केट बंद होने से घंटेभर पहले ही सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,180 की तुलना में गिरावट के साथ खुला और महज पांच मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 550 अंक से ज्यादा फिसल गया था। इसके बाद काफी देर तर इस हल्की गिरावट में कारोबार करने के बाद खबर लिखे जाने तक दोपहर 2.37 बजे पर BSE Sensex करीब 1800 गिरकर 76,392 के लेवल पर आ गया।
सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी इंडेक्स का भी बुरा हाल रहा। ये NSE इंडेक्स 24,398 के अपने पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही गिरकर 24,259 पर आ गया और खबर लिखे जाने तक इसमें गिरावट की रफ्तार भी तेज हो गई। Nifty 550 अंक की गिरावट लेकर 23,845 पर कारोबार कर रहा था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अल्फा’ की पांचवें दिन बढ़ी कमाई, ‘बेबी डू डाई डू’ हो रही ड्राई

IPL में छक्कों की बरसात, इंग्लैंड में संघर्ष… आखिर वैभव सूर्यवंशी से कहां हो रही चूक?

अब इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी

सोनौली सीमा पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार ,सेंसेक्स 1800 अंक टूटा

Comments are closed.

Business

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

24 अगस्त के बाद कई दिन बैंक रहेंगे बंद Banks closed next week: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा। अगले सप्ताह अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के चलते कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने […]

Spread the love
Read More
Sugar prices
Business homeslider

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

Sugar prices: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को चीनी के बढ़ते दाम और घटते स्टॉक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब भारत को चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर बताया जाता है, तो फिर विदेश से चीनी […]

Spread the love
Read More
Business Economy

महंगाई की मार रसोई बेहाल, चीनी-प्याज-दाल और तेल के बढ़े दाम ने बढ़ाई चिंता

अचानक क्यों बढ़ी रसोई की महंगाई? Kitchen budget and inflation: देशभर में आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से खाने-पीने की कई जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। चीनी, प्याज, टमाटर, दाल और खाद्य तेल के दाम बढ़ने […]

Spread the love
Read More