चिनहट पुलिस की बड़ी सफलता, दो वर्षीय लापता बच्ची को सीतापुर से किया रेस्क्यू

Missing girl from Chinhat found

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

पीड़ित महिला ने युवक पर देहव्यापार करने का लगाया आरोपी

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Missing girl from Chinhat found : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से संदिग्ध हालात में लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीतापुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। महिला का आरोप है कि उक्त युवक 25 दिनों से एक होटल में रखकर जबरन देहव्यापार का धंधा कराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें

ARTO थे या लुटेरे

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आठ जुलाई 2026 को एक महिला ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि पिछले 25 दिनों से उसे चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास स्थित शिव गेस्ट हाउस निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र हीरालाल ने एक होटल में रखकर जबरन देहव्यापार कराने की कोशिश कर रहा था। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी को अपने पास रखा है और मांगने पर वापस नहीं दे रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने आनन-फानन में अनिल कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि महिला आरोपी की परिचित है और वह अपने मर्जी से उसके साथ होटल में ठहरी हुई थी।

यह भी पढ़ें

भारत ने जिनेवा में रखा ‘सुरक्षित और जवाबदेह AI ’ का रोडमैप

हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पांच जुलाई 2026 को महिला अपनी मासूम बच्ची को छोड़कर कहीं चली गई। महिला के न मिलने पर बच्ची की देखभाल करने के लिए वह अपनी जानने वाली सीतापुर निवासी एक महिला दे दिया था। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सीतापुर जिले के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित सरवाहन पुरवा गांव पहुंची और मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर पीड़ित महिला के सिपुर्द कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार ,सेंसेक्स 1800 अंक टूटा

ARTO थे या लुटेरे

अयोध्या में श्रद्धालुओं से वसूली का नया खुलासा

 

Spread the love

Crime News

BBD: ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर बदमाशों ने युवक को बुलाया फिर बंधक बनाकर लूटा

मारपीट कर दस हजार रुपए ऑनलाइन कराया ट्रांसफर BBD क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई घटना का मामला चारों हमलावर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में बेखौफ लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राइंडर ऐप के […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल

SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए Lucknow: उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन संविधान रक्षक नागरिकों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को आधा कर […]

Spread the love
Read More