मॉनसून का कहर: देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

heavy rain alert India

heavy rain alert India : देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की चेतावनी जारी की है, जो अगले 24 घंटों में ओडिशा तट को पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से देश के करीब 17 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में समुद्र के उग्र रहने की आशंका जताते हुए मछुआरों को सात जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

महाराष्ट्र में रेड और ऑरेंज अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में मॉनसून ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण-गोवा क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पुणे, सतारा और नासिक के घाट क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में 200 से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का दौर

राजधानी दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों पर अलर्ट

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और गोरखपुर सहित कई जिलों में 6 से 8 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की चेतावनी दी है।

बिहार-झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर में छह  से आठ जुलाई के बीच भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में लगातार खराब मौसम

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित कई जिलों में छहसे 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मनाली, देहरादून और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर और जम्मू सहित कई जिलों में 11 जुलाई तक 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

‘गाय के पेशाब जैसा सूप’ लॉक अप 2 में फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, गोविंदा की बात याद कर रो पड़ीं

प्रेमी के साथ रची खूनी साजिश : पति को मौत के घाट उतार कर झाड़ियों में फेंका शव

खाली पेट खीरा-पुदीना जूस पीते हैं? जानिए शरीर को मिलते हैं कौन-से बड़े फायदे

IND vs ENG 3rd T20I: सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत, प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 

Spread the love

2 thoughts on “मॉनसून का कहर: देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी”

Comments are closed.

Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

G7 का बड़ा फैसला: इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा, अमेरिकी दबाव के बाद बनी सहमति New Delhi : दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों और डीजल की तंग होती सप्लाई के बीच G7 देशों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। G7 देशों ने आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi

मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट

New Delhi: दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा चुनाव चर्चा में रहा, जिसमें न कोई नेता मैदान में था और न ही राजनीतिक दल। यह मुकाबला राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 64 गोल-मटोल कुत्तों के बीच आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अनोखी प्रतियोगिता का फाइनल भी बेहद भावुक […]

Spread the love
Read More