नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम सोनौली बॉर्डर पर आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला के ट्रॉली बैग को बैग स्कैनर से जांचा गया। स्कैनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग में बेहद शातिर तरीके से गुप्त स्थान पर बनाई गई कपड़े की कैविटी से कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाई गई मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद हुई। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ मेथाक्वॉलोन होने की पुष्टि हुई। इसका कुल वजन लगभग 2.5 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान टी. संग मार्गहिंग (30 वर्ष), निवासी मणिपुर, के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को कर देंगे मालामाल

ये भी पढ़े

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

प्रारंभिक पूछताछ के बाद महिला को बरामद मादक पदार्थ के साथ संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया गया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की यह खेप नेपाल के रास्ते कहां से लाई गई थी, इसका मुख्य सरगना कौन है और इसे भारत में किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाया जाना था।

दो टूक :  राम मंदिर दान में चोरी का कलंक धोना आसान नहीं होगा

अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More
Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अब छोटे शहरों की ओर बढ़े पहिए, एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी CM योगी के प्रयासों से त्योहारों में छोटे शहरों की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठवासियों को मिलने लगेगी सुविधा प्रदेश के 50 हजार से अधिक चालक जुड़े, टू और थ्री […]

Spread the love
Read More