न्यायिक हिरासत के बीच सिया गोयल की कथित चैट वायरल, केतन अग्रवाल केस में नया मोड़

Ketan Agarwal murder case : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में भेजी गई सिया गोयल को लेकर अब एक नया घटनाक्रम सामने आया है। सोशल मीडिया पर सिया की बताई जा रही एक कथित स्नैपचैट चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक दोस्त से आधार कार्ड की तस्वीरें मांगती नजर आ रही है। इस वायरल चैट ने मामले को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

‘शादी के टिकट’ के लिए मांगा आधार कार्ड!

वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, सिया अपने दोस्त को मैसेज में लिखती है, “आधार कार्ड का आगे और पीछे का फोटो भेज दे। शादी के टिकट के लिए, जो होने वाली नहीं है, पर फिर भी भेज दे।इसके जवाब में दोस्त कथित तौर पर लिखता है कि वह आधार कार्ड पहले ही व्हाट्सएप पर भेज चुका है।

न्यायिक हिरासत के बाद वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

यह कथित चैट ऐसे समय सामने आई है जब पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गंभीर आरोप हैं।

चैट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस स्नैपचैट स्क्रीनशॉट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों या पुलिस की ओर से भी अब तक इस चैट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।

जांच एजेंसियों की नजर डिजिटल सबूतों पर

हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस डिजिटल सबूतों, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। ऐसे में वायरल चैट जांच का हिस्सा बनती है या नहीं, यह आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

One thought on “न्यायिक हिरासत के बीच सिया गोयल की कथित चैट वायरल, केतन अग्रवाल केस में नया मोड़”

Comments are closed.

Crime News

पारा: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम पर धावा बोलना हमला पड़ा भारी

अवैध डेयरियों पर महापौर ने दिखाई सख्ती, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने भी संभाला मोर्चा दो महिलाओं के बाद चार और हमलावर गिरफ्तार दौ सौ भैंसों को किया गया जब्त, अन्य हमलावरों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : पारा क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से चल रही डेयरियों के खिलाफ चलाए […]

Spread the love
Read More
Grenade attack
Crime News International

काबुल के हजारा इलाके में स्कूल के पास ग्रेनेड हमला, करीब 50 बच्चे घायल

Grenade attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्कूल के पास हैंड ग्रेनेड से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। धमाके में कई बच्चे घायल हुए हैं। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में करीब 50 बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या […]

Spread the love
Read More
Amarmani Tripathi case
Crime News Uttar Pradesh

राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

Amarmani Tripathi case: उत्तर प्रदेश के चर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में सोमवार को बस्ती की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन गवाही के लिए कोई भी गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। गवाहों के पेश नहीं होने के कारण मामले में सबूतों की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब अदालत में इस मामले की […]

Spread the love
Read More